Hero Destini 110 vs Honda Activa 6G: जानें कौन सा स्कूटर है माइलेज और फीचर्स में बेस्ट

Hero Destini 110 और Honda Activa 6G भारत के सबसे पॉपुलर स्कूटर्स हैं. जानें दोनों में इंजन, माइलेज, डिजाइन, फीचर्स और कीमत का अंतर. पढ़ें कौन सा स्कूटर फैमिली और डेली यूज के लिए बेहतर है.

hero Vs honda

कौन सा स्कूटर है फैमिली के लिए बेस्ट? (Image generated by Gemini AI)

विज्ञापन

Hero Destini 110 vs Honda Activa 6G: भारत में स्कूटर सेगमेंट की बात हो और उसमें Honda Activa का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. लेकिन अब Hero MotoCorp ने अपने नए स्कूटर Destini 110 को लॉन्च करके इस सेगमेंट में बड़ी टक्कर दे दी है. दोनों ही स्कूटर फैमिली राइडर्स और रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं. आइए जानते हैं, कौन सा मॉडल आपके लिए सही रहेगा.

इंजन और माइलेज

Hero Destini 110 में 110cc का इंजन है, जो 8 bhp पावर और 8.87 Nm टॉर्क देता है. इसमें कंपनी की i3s (Idle Stop-Start) तकनीक भी दी गई है. इसका माइलेज 56.2 kmpl का दावा किया गया है, जो सेगमेंट में सबसे ज्यादा है. वहीं, Honda Activa 6G में 109.51cc इंजन है, जो 7.7 bhp पावर और 8.9 Nm टॉर्क जनरेट करता है. माइलेज की बात करें तो यह करीब 50 kmpl तक देता है.

Advertisment

डिजाइन और कम्फर्ट

Destini 110 को नियो-रेट्रो लुक दिया गया है, जिसमें प्रोजेक्टर LED हेडलैम्प, H-शेप LED टेललाइट और लंबी 785mm सीट के साथ बैकरेस्ट भी है. इसमें 12-इंच व्हील्स, बूट लैंप और एनालॉग-डिजिटल स्पीडोमीटर जैसी सुविधाएं मिलती हैं. Honda Activa 6G का लुक क्लासिक है, जो भारतीय कस्टमर्स को सालों से पसंद आता रहा है. इसमें LED हेडलैम्प, डबल बॉडी पैनल और एक्सटर्नल फ्यूल लिड दिया गया है. इसकी सीट 765mm है, जो Destini से थोड़ी छोटी है.

कीमत और वैल्यू

Hero Destini 110 की कीमत 72,000 रुपये से 79,000 रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है. वहीं, Honda Activa 6G की शुरुआती कीमत 76,000 रुपये के करीब है.

विज्ञापन

एक नजर में देखें कंपेरिजन

फीचरHero Destini 110Honda Activa 6G
इंजन110cc, 8 bhp, 8.87 Nm109.51cc, 7.7 bhp, 8.9 Nm
माइलेज56.2 kmpl~50 kmpl
सीट785mm + बैकरेस्ट765mm
फीचर्सप्रोजेक्टर LED, बूट लैंपLED हेडलैम्प, एक्सटर्नल फ्यूल लिड
कीमत72,000 से शुरू76,000 से शुरू

अगर आप बेहतर माइलेज, लंबी सीट और फैमिली-फ्रेंडली फीचर्स चाहते हैं, तो Hero Destini 110 एक बढ़िया ऑप्शन है. लेकिन अगर आप ब्रांड वैल्यू, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और रीसेल वैल्यू को प्राथमिकता देते हैं, तो Honda Activa 6G अब भी ले सकते हैं.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ