हेमा मालिनी ने खरीदी 70 लाख की गाड़ी, कौन सी है ये लग्जरी कार? जानें खासियत

हेमा मालिनी ने हाल ही में अपने कार कलेक्शन को बढ़ाते हुए उसमें एक नई गाड़ी को जोड़ा है। एक्ट्रेस ने एक 70 लाख की शानदार लग्जरी कार को खरीदी है। जानें कौन सी है वो गाड़ी और क्या है इसकी रेंज, फीचर्स।

mg m9 mpv

Credit: News 24 Graphic

विज्ञापन

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और नेता BJP हेमा मालिनी ने अपने लिए नई लग्जरी गाड़ी खरीदी है। उन्होंने हाल ही में लॉन्च हुई MG M9 MPV को अपने गैरेज में शामिल किया है। जुलाई 2025 में भारतीय बाजार में लॉन्च हुई इस गाड़ी की शुरुआती कीमत 69.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। आइए जानते है इस लग्जरी गाड़ी के फीचर्स और स्पेसिफिकेश।

MG M9 का लग्जरी इंटीरियर

एमजी M9 को खास बनाने वाली इसकी कम्फर्ट और लग्जरी फीचर्स हैं। इसमें 16-वे एडजस्टेबल सीट्स, 8 तरह के मसाज मोड्स, हीटिंग और वेंटिलेशन का फीचर मिलता है। इसके अलावा इसमें यॉट-स्टाइल ड्यूल सनरूफ और 64 कलर्स वाला एंबियंट लाइटिंग सिस्टम दिया गया है। म्यूजिक के शौकीनों के लिए इसमें 13-स्पीकर साउंड सिस्टम दिया गया है, जिसमें सबवूफर और एम्प्लीफायर भी शामिल हैं। यही वजह है कि हेमा मालिनी ने इसे अपनी नई सवारी चुना।

Advertisment

पावरफुल बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस

हेमा मालिनी की नई गाड़ी एक इलेक्ट्रिक एमपीवी है, जिसमें 90 kWh NMC बैटरी दी गई है। यह बैटरी 245 hp की पावर और 350 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी का दावा है कि यह गाड़ी एक बार चार्ज करने पर 548 किमी तक का ड्राइविंग रेंज देती है। इसके साथ ही ग्राहकों को 11 kW वॉल बॉक्स चार्जर (स्टैंडर्ड इंस्टॉलेशन) और 3.3 kW पोर्टेबल चार्जर भी दिया जाता है।

बेहतरीन वारंटी पैकेज

MG कंपनी ने इस गाड़ी के लिए खास वारंटी भी दी है। पहले मालिक को हाई-वोल्टेज बैटरी पर लाइफटाइम वारंटी मिलेगी। वहीं पूरी गाड़ी पर 3 साल/अनलिमिटेड किलोमीटर की वारंटी दी जाएगी। इससे ग्राहकों को खरीदारी के बाद लंबे समय तक भरोसा और सुरक्षा का अहसास मिलेगा।

एक्सटीरियर डिजाइन और लुक्स

एमजी M9 को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है, पर्ल लस्टर व्हाइट, मेटल ब्लैक और कंक्रीट ग्रे। इसका डिजाइन बेहद मॉडर्न और प्रीमियम है। आगे की तरफ बोल्ड ट्रेपेजॉइडल मेष ग्रिल, स्प्लिट एलईडी हेडलाइट्स और कनेक्टेड DRLs दिए गए हैं। पीछे की ओर वॉटरफॉल-स्टाइल इंटीग्रेटेड एलईडी टेललाइट्स इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। 19-इंच के ContiSealTM सेल्फ-सीलिंग टायर्स और हीटेड ORVMs इसकी प्रैक्टिकैलिटी और सेफ्टी को और बढ़ाते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ