गुरुग्राम का लेडी बाइकर हिट एंड रन मामला इन दिनों चर्चा में है. इस केस में बाइकर के हेलमेट और बाइक पर लगे कैमरों से रिकॉर्ड हुआ वीडियो अहम सबूतों में शामिल है. वहीं इस घटना ने एक बड़ा सवाल भी खड़ा कर दिया है कि बाइक चलाते समय हेलमेट पर कैमरा लगाना कितना काम का हो सकता है. जिस तरह कार का डैशकेम आजकल कार में जरूरी है वैसे ही रोज बाइक चलाने वालों या लंबी राइड पर जाने वालों के लिए हेलमेट कैमरा सिर्फ वीडियो बनाने के लिए नहीं, बल्कि सड़क पर हुई किसी घटना का रिकॉर्ड रखने के लिए भी उपयोगी हो सकता है. जानते हैं हेलमेट कैमरा लगवाने के फायदे, इसका खर्च और आपके पास कौन-कौन से ऑप्शन हैं.
हेलमेट पर कैमरा लगाने का सबसे आसान तरीका
हेलमट पर कैमरा लगाने कि लए अलग से पूरा सेटअप तैयार करने की जरूरत नहीं होती. एक्शन कैमरा के साथ हेलमेट माउंट का इस्तेमाल किया जा सकता है. बाजर में फ्रंट, साइड और चिन माउंट जैसे कई विकल्प मिलते हैं. इनमें चिन माउंट बाइक राइडर्स के बीच काफी पसंद किया जाता है, क्योंकि कैमरा आंखों के करीब ऊंचाई पर रहता है और रिकॉर्डिंग में सड़क का व्यू ज्यादा नेचुरल दिखाई देता है.
---विज्ञापन---
सबसे ज्यादा चिन माउंट पॉपुलर
चिन माउंट में कैमरा हेलमेट के सामने नीचे की तरफ लगाया जाता है. इससे वीडियो में राइडर के सामने का रास्ता और ट्रैफिक अपेक्षाकृत स्वाभाविक एंगल से रिकॉर्ड होता है. वहीं कुछ राइडर्स कैमरे को हेलमेट के ऊपर भी लगाते हैं. हालांकि, माउंट चुनते समय यह ध्यान रखना जरूरी है कि कैमरा हेलमेट से बहुत ज्यादा बाहर न निकले.
कैमरा और माउंट पर कितना खर्च आएगा?
हेलमेट कैमरा सेटअप की कीमत पूरी तरह कैमरे की क्वालिटी और फीचर्स पर डिपेंड करती है. बेसिक एक्शन कैमरा करीब 3,000 से 8,000 रुपये में मिल सकता है. बेहतर वीडियो क्वालिटी, स्टेबिलाइजेशन और ज्यादा फीचर्स वाले कैमरों की कीमत 10,000 से 30,000 रुपये या उससे ज्यादा भी हो सकती है.
---विज्ञापन---
वहीं हेलमेट माउंट की कीमत आमतौर पर करीब 500 से 2,000 रुपये तक हो सकती है. अगर एक्स्ट्रा बैटरी, मेमोरी कार्ड और दूसरे एक्सेसरीज भी लिए जाएं, तो बजट बढ़ जाएगा. इस हिसाब से एक सामान्य राइडिंग रिकॉर्डिंग सेटअप करीब 4,000 से 10,000 रुपये में तैयार हो सकता है, जबकि प्रीमियम सेटअप पर ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है.
हेलमेट कैमरा लगाने का सबसे बड़ा फायदा क्या है?
हेलमेट कैमरा लगाने का फायदा सिर्फ राइडिंग वीडियो रिकॉर्ड करने तक सीमित नहीं है. सड़क पर अचानक होने वाली किसी घटना, एक्सीडेंट, गलत दिशा से आने वाले वाहन या किसी विवाद की स्थिति में कैमरे की रिकॉर्डिंग एक अहम रिकॉर्ड बन सकती है. हादसे के बाद घटनाक्रम को समझने में उपलब्ध वीडियो मददगार हो सकता है.
---विज्ञापन---
ये एक्शन कैमरा बन हैं अच्छे ऑप्शन
बाजार में अलग-अलग बजट में कई एक्शन कैमरा विकल्प मौजूद हैं. दिए गए विकल्पों में Digitek Gocam DAC-001 की कीमत करीब 5,999 रुपये है और इसमें 4K 60fps, 24MP और Wi-Fi जैसे फीचर्स दिए गए हैं. ROCKTECH 4K की कीमत करीब 6,999 रुपये है और इसमें 4K 60fps, EIS और 170 डिग्री व्यू मिलता है.
ORLOV 4K Viran की कीमत करीब 6,999 रुपये है और इसमें 4K 60fps, EIS और Wi-Fi दिया गया है. Yoidesu 4K की कीमत करीब 6,000 रुपये है, जिसमें 4K रिकॉर्डिंग, Wi-Fi और 180 डिग्री फ्लिप स्क्रीन मिलती है. वहीं Danoz SJCAM Plus की कीमत करीब 7,000-8,000 रुपये है और इसमें 4K, Wi-Fi और 30 मीटर तक वाटरप्रूफिंग दी गई है. बता दें, इनकी कीमत प्लेटफॉर्म और समय के हिसाब से बदल सकती है.
---विज्ञापन---
कैमरा खरीदते समय इन फीचर्स पर दें ध्यान
अगर आप हेलमेट कैमरा खरीदने की सोच रहे हैं, तो सिर्फ 4K रिकॉर्डिंग देखकर कैमरा न चुनें. राइडिंग के दौरान वीडियो स्थिर रहे, इसके लिए अच्छा इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन यानी EIS उपयोगी है. Wi-Fi कनेक्टिविटी, बेहतर बैटरी बैकअप, वाइड एंगल रिकॉर्डिंग और जरूरत के हिसाब से वाटरप्रूफिंग जैसे फीचर्स भी काम आ सकते हैं.
इनबिल्ट कैमरा वाला स्मार्ट हेलमेट भी है ऑप्शन
अगर आप अलग से कैमरा और माउंट नहीं लगाना चाहते, तो स्मार्ट हेलमेट भी एक विकल्प हो सकता है. भारत में इनबिल्ट कैमरा वाले हेलमेट की उपलब्धता अभी सीमित है, लेकिन इंटरनेशनल मार्केट में ऐसे कई मॉडल मौजूद हैं. इनमें Intelligent Cranium Helmets की iC-R सीरीज, Forcite MK1S, CrossHelmet X1, LIVALL MC1 Pro, Sena Phantom Camera और Protomate UltraFusion जैसे मॉडल शामिल हैं.
---विज्ञापन---
इन स्मार्ट हेलमेट्स में मॉडल के हिसाब से फ्रंट, रियर या दोनों तरफ कैमरे दिए जाते हैं. यानी इनमें अलग से एक्शन कैमरा और माउंट लगाने की जरूरत नहीं पड़ती. हालांकि इनकी कीमत सामान्य हेलमेट और कैमरा सेटअप के मुकाबले काफी ज्यादा हो सकती है.
GoPro और DJI अलग कैटेगरी में आते हैं
GoPro या DJI जैसे एक्शन कैमरे स्मार्ट हेलमेट नहीं हैं. इन्हें सामान्य हेलमेट पर अलग से माउंट करना पड़ता है. दूसरी तरफ स्मार्ट हेलमेट में कैमरा पहले से ही हेलमेट के डिजाइन का हिस्सा होता है. इसलिए खरीदने से पहले यह तय करना जरूरी है कि आपको सिर्फ राइडिंग रिकॉर्ड करनी है या कैमरा पहले से हेलमेट में ही चाहिए.
आखिर कितना बजट रखें?
अगर आपको सिर्फ रोजाना की राइड रिकॉर्ड करनी है तो करीब 4,000 ms 10,000 रुपये के बजट में एक सामान्य कैमरा-माउंट सेटअट तैयार किया जा सकता है. बेहतर स्टेबिलाइजेशन और वीडियो क्वालिटी चाहिए तो 10,000 से 30,000 रुपये या उससे ज्यादा खर्च हो सकता है. वहीं इनबिल्ट कैमरा वाले स्मार्ट हेलमेट काफी महंगे विकल्प हैं. ऐसे में चुनाव आपके बजट और इस्तेमाल की जरूरत पर डिपेंड करेगा.
ये भी पढे़ं- गुरुग्राम हिट एंड रन केस: महिला बाइकर को टक्कर मारने पर क्या बोला कल्याण बैंसला? बाइकर्स पर मढ़ा आरोप