Helen Bikes: ऑटो एक्सपो 2025 इस बार इलेक्ट्रिक वाहनों के नाम रहा। इस बार नए-नए टू-व्हीलर से लेकर फ़ोर व्हीलर देखने को मिले। वाहनों में नई टेक्नोलॉजी देखने को मिली। साथ ही एक्सपो में कुछ ऐसे स्टार्ट-अप भी आये जिन्होंने अपने प्रोडक्ट से लोगों को खूब आकर्षित किया। ऐसा ही एक ब्रांड देखने को मिला जिसका नाम हेलेन बाइक्स (Helen Bikes) है, और कंपनी की इलेक्ट्रिक साइकिल ने खूब सुर्खियां बटोरी है आपको बता दें कि इस साइकिल को देखने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे।
क्यों खास है ये इलेक्ट्रिक साइकिल
Helen Bikes का कहना है कि यह दुनिया की पहली पूरी तरह से इलेक्ट्रिक हबलेस साइकिल है। वहीं इस साइकिल में न तो रिम-स्पोक्स हैं और ना ही इसे चलाने के लिए किसी पैडल की जरूरत पड़ती है। Helex नाम की इस यह साइकिल फिलहाल तो एक कॉन्सेप्ट के तौर पर शोकेस की जा रही है। कॉन्सेप्ट मॉडल से प्रोडक्शन तक आने में करीब 6-9 महीने तक का समय लग सकता है।यह हबलेस साइकिल है, जिसका मतलब है कि इसमें इलेक्ट्रिक मोटर साइकिल के व्हील और फ्रेम में ही लगाई गई है। वहीं साइकिल के फ्रेम पर ही बैटरी को रखा गया है।
सिंगल चार्ज पर 100 किलोमीटर की रेंज
इस साइकिल के फ्रेम में 1.2 kWh का बैटरी पैक लगा है। फुल चार्ज पर यह 100 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है। इस इलेक्ट्रिक साइकिल को तीन घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। साइकिल का कुल वजन 60 से 70 किलोग्राम के बीच है। इस साइकिल के फाउंडर्स सजीव रत्नम ने बताया कि जब इस साइकिल प्रोडक्शन में लाया जाता है तो इसका वजन करीब 35 किलोग्राम तक किया जा सकता है।
इसके दोनों व्हील्स में स्पोक्स नहीं है, इसकी जगह साइकिल में मोटर को लगाया गया है जिसके ऊपर टायर लगाए गए हैं। ऐसे में जब साइकिल को चलाने के लिए रेस दी जाती है तो मोटर के साथ लगे पहिए घूमने लगते हैं। इस इलेक्ट्रिक साइकिल की टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है।
यह भी पढ़ें: 7 एयरबैग्स के बाद भी Maruti E Vitara में रह गई ये 3 बड़ी कमियां, आप भी जानिए
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines