कार चलाते समय सड़क कई बार ऐसी स्थिति आ जाती है, अब दूसरों को अपनी मौजूदगी या परेशानी के बारे में बताना जरूरी होता है. इसके लिए हर कार में में हैजर्ड लाइट्स दी जाती हैं, जिन्हें इमरजैंसी फ्लैशर्स या फोर-वे वार्निग लाइट्स भी कहते हैं. लेकिन कई लोग इनका इस्तेमाल गलत समय पर करते हैं. भारत में कोई बारिश में इन्हें ऑन करके गाड़ी चलाता है तो कोई ओवरटेक करते समय ऑन कर देता है. ऐसा करना न सिर्फ दूसरे ड्राइवर्स को भ्रमित कर सकता है बल्कि नियमों का उल्लंघन भी माना जाता है. जानते हैं इनका इस्तेमाल कब सही है.
कब जलाए हैजर्ड लाइट्स
कार खराब हो जाए या बीच सड़क पर रुक जाए
अगर आपकी कार अचानकर खराब हो गई है या किसी तकनीकि दिक्कत की वजहसे सड़क के बीच में रुक गई है तो सबसे पहले हैजर्ड लाइट्स ऑन करें. इससे पीछे आने वाले वाहन चालकों को समय रहते पता चल जाता है कि आगे को परेशानी है और वो अपनी स्पीड कम कर सकते हैं.
खतरनाक जगह पर गाड़ी रोकनी पड़े
अगर गाड़ी को कभी किसी अंधेरी सड़क, हाईवे के किनारे या ब्लाइड टर्न जैसी जगह पर रोकना पड़े, तो हैजर्ड लाइट्स जरूर जलानी चाहिए. इसके अलावा सेंट्रल मोटर्स व्हीकल रुल के मुताबकि वाहन 50 से 100 मीटर की दूसर पर रिफ्लेक्टिव बार्निंग ट्रेंगल लगाना जरूरी माना गया है.
जब वाहन टो किया जा रहा हो
अगर आपकी कार को टो किया जा रहा है या आपकी गाड़ी किसी दूसरी वाहन को टो कर रही है, तो दोनों वाहनों की हैजर्ड लाइट्स ऑन होनी चाहिए. इससे सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों को पता चलता है कि गाड़ी सामान्य स्पीड में नहीं चल रही है और उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए.
कोहरा, धुंध या भारी बारिश में कब करें इस्तेमाल?
कम विजिबिलिटी वाले मौसम, जैसे घना कोहरा, धुंध या तेज बारिश में हैजर्ड लाइट्स का इस्तेमाल केवल तब करें जब गाड़ी पूरी तरह रुकी हुई हो. अगर वाहन चल रहा है, तो ऐसी स्थिति में हैजर्ड लाइन ऑन रखना नियमों के खिलाफ है.
ये भी पढ़ें- ट्रैफिक जाम में करते हैं ये 3 गलतियां? समय से पहले खराब हो सकता है कार का क्लच, बढ़ जाएगा खर्च
इन परिस्थितियों में भूलकर भी न जलाएं हैजर्ड लाइट्स
बारिश में गाड़ी चलाते समय, ओवरटेक करते समय या स्पीड में ड्राइविंग के दौरान हैजर्ड लाइट्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इसके अलावा अगर आपने सड़क पर डबल पार्किंग की है, तो सिर्प हैजर्ड लाइट्स जलाने से वो सही नहीं मानी जाती है. ऐसे इस्तेमाल से दूसरे वाहन चालकों को गलत साइन मिल सकते हैं और एक्सीडेंट का खतरा बढ़ जाता है.
गलत इस्तेमाल पर लग सकता है जुर्माना
हैजर्ड लाइट्स का इस्तेमाल गलत तरीके से करने पर मोटर वाहन नियमों के तहत 100 रुपये से 500 रुपये तक का जुर्मान लगाया जा सकता है. अगर कोई ड्राइवर बार-बार नियमों को तोड़ता है, तो उसके ड्राइविंग लाइसेंस पर भी कार्रवाई हो सकती है.
सुरक्षित ड्राइविंग के लिए रखें इन बातों का ध्यान
टाइम-टाइम पर अपनी कार की हैजर्ड लाइट्स सही तरीके से काम कर रही हैं या नहीं, इसको चेक करते रहें. अगर रात में किसी सुनसान या अंधेरी जगह पर गाड़ी रोकनी पेड़, तो हैजर्ड लाइट्स के साथ पार्किंग लाइट्स भी ऑन रखें. साथ ही हमेशा अपनी कार में रिफ्लेक्टिव वार्निंग जरूर रखें, क्योंकि कई परिस्थितियों में यह कानूनी रूप से भी जरूरी होता है.
हैजर्ड लाइट्स का मकसद सिर्फ आपात स्थिति में दूसरे लोगों को सतर्क करना है. इन्हें सुविधा के लिए गलत तरीके से इस्तेमाल करना सड़क सुरक्षा के लिहाज से सही नहीं है.
ये भी पढ़ें- कार स्टार्ट करने के बाद कितनी देर में AC चलाना चाहिए? नहीं जानते होंगे ये काम की बात
संबंधित खबरें
नई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिलें धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
4 hrs agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
8 hrs agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
13 hrs agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
15 hrs agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
1 day agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
1 day agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
1 day ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
1 day agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
4 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines