Hatchback Cars Under 7 Lakh: भले ही कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट के चलते अब हैचबैक सेगमेंट कमजोर पड़ने लगा हो लेकिन आज भी हजारों ऐसे ग्राहक हैं जिन्हें हैचबैक चलाना पसंद हैं। अगर आप भी एक ऐसी ही हैचबैक कार खरीदने की सोच रहे हैं, जिसमें स्टाइल के साथ बढ़िया स्पेस और भरपूर माइलेज भी मिले तो यहां हम आपके लेकर आ रहे हैं भारत की प्रीमियम हैचबैक कारों की लिस्ट जो आपके लिए वैल्यू फॉर मनी भी साबित हो सकती हैं। आइये जानते हैं…
Maruti Suzuki New Swift
मारुति सुजुकी ने हाल ही में नई स्विफ्ट को लॉन्च किया है। जिसकी एक्स शोरूम कीमत 6.49 लाख रुपये से लेकर 9.64 लाख रुपये तक जाती है। डिजाइन के मामले में यह आपको शायद पसंद ना आये पर इसका इंजन और फीचर्स बेहतर कहे जा सकते हैं। स्पेस की इसमें कमी देखने को नहीं मिलेगी। नई स्विफ्ट में नया Z सीरीज का पेट्रोल इंजन लगा है जो 82 hp की पावर और 112 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड AMT गियरबॉक्स से लैस है।माइलेज की बात करें तो यह मैनुअल गियरबॉक्स पर 24.8kmpl की माइलेज और AMT पर 25.75 kmpl की माइलेज ऑफर करती है। सेफ्टी के लिए नई स्विफ्ट के सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD जैसे फीचर्स लगे हैं।
Hyundai Grand i10 Nios
हुंडई की ग्रैंड i10 नियोस अपने सेगमेंट की सबसे बेहतरीन कार है। इसमें आपको शानदार बिल्ड क्वालिटी तो मिलती ही है, साथ ही इसमें बढ़िया स्पेस और दमदार इंजन भी दिया गया है। कार किए एक्स-शो रूम कीमत 5.92 लाख रुपये से शुरू होती है।
इस कार में 1.2L Kappa Petrol इंजन लगा है जो 82 PS की पावर और 113.8Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स से लैस है। एक लीटर में यह कार 20.7 kmpl (MT) और 20.1 kmpl (AMT) की माइलेज ऑफर करती है। सेफ्टी के लिए ग्रैंड i10 नियोस 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Tata Altroz
टाटा अल्ट्रोज़ अपने स्टाइलिश डिजाइन की वजह से चर्चा में रहती है पर इसमें ब्लाइंड स्पॉट भी खूब हैं। कार में स्पेस काफी अच्छा मिल जाता है। 5 लोग इस कार में आराम से बैठ सकते हैं। इसमें सेफ्टी भी पूरी मिलती है। इंजन की बात करें तो Altroz में कार में 1.2L का पेट्रोल इंजन लगा है जो कि 3 सिलेंडर का है यह इंजन 88 PS की पावर दी गई है जो115 PS की पावर देता है।
यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 6.64 लाख रुपये से शुरू होती है। सेफ्टी के इस कार में एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD जैसे फीचर्स मिलते हैं। एक लीटर में यह कार 19-20km की माइलेज ऑफ़र करती है।
यह भी पढ़ें: नई Maruti Dzire और Honda Amaze जल्द होंगी लॉन्च, बेस मॉडल में मिलेंगे 6 एयरबैग्स
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
18 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
21 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
23 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines