नई Maruti Dzire और Honda Amaze जल्द होंगी लॉन्च, बेस मॉडल में मिलेंगे 6 एयरबैग्स 

अगर आप होंडा की नई अमेज और मारुति डिजायर के लिए इन्तजार कर रहे हैं तो जल्द ही इन दोनों कारों के नए मॉडल लॉन्च होने जा रहे हैं। दोनों कारों के डिजाइन से लेकर फीचर्स तक में अपडेट किये जायेंगे

New avatars of Maruti Dezire and Honda!

Maruti Dzire and Honda Amaze Facelift: हाल ही में मारुति सुजुकी ने नई स्विफ्ट को भारत में लॉन्च किया है। जिसके बाद अब नई डिजायर के लिए इंतजार होने लगा है। माना जा रहा है कि नये मॉडल के डिजाइन से लेकर इंजन तक में काफी कुछ स्विफ्ट की ही झलक देखने को मिल सकती है। इतना ही नहीं होंडा कार्स इंडिया भी अपनी कॉम्पैक्ट सेडान कार अमेज का फेसलिफ्ट वर्जन भारत में लाने की तैयारी कर रही है। दोनों ही कारों में इस बार कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइये जानते हैं नई अमेज और डिजायर में इस बार आपको क्या कुछ नया और खास देखने को मिल सकता है।

बदल जायेगी नई डिजायर

इस साल मारुति सुजुकी नेक्स्ट जेनरेशन डिजायर को लॉन्च करने जा रही है। कई बार इसे कार को टेस्टिंग के दौरान भी देखा  जा चुका है। नए मॉडल में भी वही इंजन का इस्तेमाल किया जा सकता है जोकि नई स्विफ्ट को पावर देता है। नया इंजन Z सीरीज का होगा जो बेहतर माइलेज के साथ बढ़िया परफॉरमेंस भी दे सकता है।

इसके इसके अलावा इसके बाहरी लुक से लेकर इंटीरियर तक में कई बदलाव की उम्मीद हम कर सकते हैं। सेफ्टी के लिए कार के बेस वेरिएंट में 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD की भी सुविधा मिलेगी। नई डिजायर का इंटीरियर अब पहले से ज्यादा एडवांस्ड और प्रीमियम होगा। इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, सनरूफ और HVAC कंट्रोल जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

होंडा की नई अमेज

अगर आप होंडा की नई अमेज का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज़ है। इस साल अमेज का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च के लिए तैयार है । इस कार के बाहरी डिजाइन को पूरी तरह से बदल दिया जायेगा। इसमें 1.2L का पेट्रोल इंजन मिलगा। नई अमेज को इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। सेफ्टी के लिए कार के बेस मॉडल में 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD की सुविधा मिलेगी।

लेकिन अब सवाल ये है कि भारत में धीरे-धीरे कोम्प्क्ट सेडान कारों का सेगमेंट खत्म हो रहा है, क्योंकि लोग अब कॉम्पैक्ट एसयूवी पर शिफ्ट हो रहे हैं। सेडान कारो में आपको आराम और बढ़िया बूट स्पेस मिलता है। बाकी बेहतर ड्राइविंग अनुभव तो आपको SUV में ही मिलता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ