हरियाणा में पुरानी गाड़ी चलाने वालों के लिए अब नियम और सख्त होने जा रहे हैं. 1 अक्टूबर 2026 से राज्य के NCR वाले चार जिलों में तय उम्र पूरी कर चुकी गाड़ियों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा. इसके लिए पेट्रोल पंपों पर ANPR कैमरे लगाए जा रहे हैं, जो गाड़ी की नंबर प्लेट स्कैन करके उसकी उम्र और रिकॉर्ड की जानकारी जांचेंगे. पहले चरण में गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में यह व्यवस्था लागू होगी.
15 साल पुरानी पेट्रोल कार पर रोक
नई व्यवस्था के तहत 15 साल से पुरानी पेट्रोल और 10 साल से पुरानी डीजल गाड़ियों को ईंधन नहीं दिया जाएगा. यानी अगर आपकी गाड़ी तय उम्र पूरी कर चुकी है, तो 1 अक्टूबर से इन चार NCR जिलों के पेट्रोल पंपों पर उसे पेट्रोल या डीजल मिलने में परेशानी हो सकती है. यह व्यवस्था End-of-Life Vehicle यानी ELV की पहचान और पर्यावरण से जुड़े नियमों को लागू करने के लिए की जा रही है.
पेट्रोल पंप पर कैमरा पढ़ेगा नंबर प्लेट
पुरानी गाड़ियों की पहचान के लिए पेट्रोल पंपों पर Automated Number Plate Recognition यानी ANPR कैमर लगाए जाएंग. गाड़ी जैसे ही पेट्रोल पंप पर पहुंचेगी, कैमरा उसकी नंबर प्लेट स्कैन करेगा. इसके बाद सिस्टम गाड़ी की जानकारी चेक करेगा और पता लगाएगा कि वह तय उम्र पूरी कर चुकी है या नहीं.
पहले चरण में लगेंगे 775 कैमरे
हरियाणा सरकार पहले चरण में चार NCR जिलों के पेट्रोल पंपों पर कुल 775 ANPR कैमरे लगाएगी. इस प्रोजेक्ट पर करीब 41.74 करोड़ रुपये खर्च होंगे. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसके प्रस्ताव को मंजूरी दी है. परिवहन मंत्री अनिल विज के मुताबिक कैमरे लगाने का काम 30 सितंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.
गुरुग्राम में सबसे ज्यादा कैमरे
चारों जिलों में सबसे ज्यादा ANPR कैमरे गुरुग्राम में लगाए जाएंगे. यहां कुल 249 कैमरे लगाने की योजना है. इसके बाद सोनीपत में 215, झज्जर में 195 और फरीदाबाद में 116 कैमरे लगाए जाएंगे. इन सभी कैमरों का इस्तेमाल पेट्रोल पंपों पर पुरानी गाड़ियों की पहचान के लिए किया जाएगा.
CAQM के निर्देश पर लागू हो रही व्यवस्था
पुरानी गाड़ियों को ईंधन नहीं देने की यह व्यवस्था Commission for Air Quality Management यानी CAQM के निर्देशों के तहत लागू की जा रही है. सरकार का कहना है कि ANPR तकनीक से End-of-Life Vehicles की पहचान ज्यादा आसान और व्यवस्थित तरीके से की जा सकेगी. कैमरों को 30 सितंबर तक लगाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि 1 अक्टूबर से नियम लागू किया जा सके.
प्रदूषण कम करने पर फोकस
हरियाणा सरकार के मुताबिक इस व्यवस्था का मकसद NCR में वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करना और पर्यावरण से जुड़े नियमों को बेहतर तरीके से लागू करना है. ANPR सिस्टम के जरिए पेट्रोल पंप को गाड़ियों की पहचान की प्रक्रिया से जोड़ा जाएगा, जिससे तय उम्र पूरी कर चुकी गाड़ियों की निगरानी आसान हो सकेगी.
ये भी पढे़ं- पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला! विंडफॉल टैक्स में हुई कटौती; जानें आप पर क्या होगा असर
संबंधित खबरें
BMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
7 mins agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 hr agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
3 hrs agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
23 hrs agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
1 day agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
1 day agoटाटा की इन कारों पर मिल रही 3.35 लाख तक की छूट, यहां देखें पूरी लिस्ट
2 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
2 days agoइलेक्ट्रिक कार की रेंज और बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाएं?
2 days agoHero ने लॉन्च कीं दो नई धांसू बाइक्स, जानें फीचर्स और कीमत
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines