Harley-Davidson: हार्ले-डेविडसन ने अपनी पहली मेड इन इंडिया मोटरसाइकिल Harley-Davidson X 440 से पर्दा उठा दिया है। हार्ले ने यह बाइक इंडिया में हीरो मोटोकॉर्प के साथ मिलकर बनाई है। हार्ले अपनी क्रूजर बाइक के लिए जाना जाता है।
हार्ले-डेविडसन X440 मॉर्डन-रेट्रो लुक बाइक
हार्ले-डेविडसन X440 मॉर्डन-रेट्रो लुक बाइक है। इसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी की गई हैं। हालांकि इसकी लॉन्च डेट और कीमत के बारे में अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है। अनुमान है कि बाइक शुरूआती कीमत 2.5 लाख से 3 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलेगी। इस स्टाइलिश बाइक में फ्रंट में18 इंच और रियर में17 इंच का टायर दिया गया है।
मिड-सेट फुटपेग और एक फ्लैट हैंडलबार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Harley-Davidson X 440 बाजार में Royal Enfield और Jawa को टक्कर देगी। लुक्स में यह क्रूजर बाइक, मिड-सेट फुटपेग और एक फ्लैट हैंडलबार के साथ मिलेगी। बाइक बेहद डैशिंग लुक्स के साथ उतारी गई है।
और पढ़िए – अपडेट होगी यह लग्जरी सेडान कार, मखमली राइड कम्फर्ट के साथ मिलेगी चीते सी रफ्तार
जानें कब होगी बाजार में लॉन्च
बाइक में 440 cc का धाकड़ इंजन मिलेगा। यह दमदार सिंगल-सिलेंडर इंजन 35 bhp की पावर देगा। बाइक में 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है, जो इसे हाई परफॉमेंस बाइक बनाता है। अनुमान है कि बाइक जुलाई 2023 में लॉन्च की जाएगी।
डिस्क ब्रेक और डुअल-चैनल ABS
इसमें डिजिटल इंस्ट्रमेंट क्लस्टर, एलसीडी हैडलाइट व टेल लाइट मिलेंगे। बाइक के फ्रंट में USD फोर्क मिलेगा और रियर में ट्वीन शॉक ऑब्जर्वर दिया गया है, जिससे खराब रास्तों में आरामदायक सफर का अहसास देगी। बाइक में सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक, डुअल-चैनल ABS मिलेंगे। यह सेफ्टी फीचर्स हादसों से बचाने में मददगार हैं।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
इस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
3 hrs agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
2 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
2 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
2 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
3 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
3 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
3 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
4 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
4 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines