Happy Raksha Bandhan: आज (19 अगस्त)भाई बहन के प्रेम के प्रतीक का पर्व रक्षाबंधन पूरे देश में मनाया जा रहा है। इस खास दिन UP के मुखमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर हर बार की तरह इस बार भी बहनों को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश में 19 और 20 अगस्त को बहनों को परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा देने की घोषणा कर दी हैं। पूरे प्रदेश की महिलाएं परिवहन निगम की बसों में इन दो दिनों में मुफ्त यात्रा का आनंद उठा।
नोएडा ट्रैफिक पुलिस का तोहफा
इतना ही नहीं इस संबंध में सभी जरूरी दिशा निर्देश को भी जारी कर दिया गया है। अब खास बता ये है कि रक्षाबंधन पर ही नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने महिलाओं को भी खास गिफ्ट दिया है। रक्षाबंधन के दिन नोएडा ट्रैफिक पुलिस महिलाओं का चालान नहीं काटेगी। लेकिन ये बात भी नही भूलनी होगी कि ट्रैफिक नियमों का पालन भी करना जरूरी है। नियमों का न पालन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।
No challan Day का ऐलान
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस रक्षाबंधन के मौके पर ट्रैफिक पुलिस ने आज के लिए No challan Day का ऐलान किया है। यानी आज महिलाओं का चालान नहीं काटा जाएग। महिलाएं इस रक्षाबंधन पर बिना चालान के अपने परिवार के साथ भाई को राखी बांध सकेंगी। UP पुलिस का उद्देश्य ये है कि एक दिन चालान न काटकर यह संदेश दिया जाए कि शहर में ट्रैफिक नियमों का पालन हो रहा है। लेकिन यह भी याद रखें कि अगर कोई छुटपुट उल्लंघन होगा तो उसका चालान नहीं काटा जाएगा।
सुरक्षा के पूरे इंतजाम
रक्षाबंधन के इस खास दिन पर पुलिस ने सुरक्षा के पूरे इंतजाम किये गये हैं। पूरे जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इतना ही नहीं प्रमुख और भीड़ भाड़ वाले रास्तों पर लोगों की सुरक्षा जांच की जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य त्योहार को अच्छा बनाये रखना है। ट्रैफिक पुलिसकर्मी सभी ड्यूटी पॉइंट पर मौजूद रहेंगे। पुलिस ने लोगों से अपील है कि सभी लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करें। अगर कोई महिला अपने भाई को अपनी किसी परिजन या पति के साथ टू-व्हीलर पर पीछे बैठकर राखी बांधने जा रही है तो उसे वाहन चेकिंग के नाम परेशान नहीं किया जाएगा। लेकिन हेलमेट पहनने की भी सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें: 1 सितंबर से लागू हो रहा ये ट्रैफिक नियम, बाइक और स्कूटर चलाने वाले हो जाएं सावधान!
संबंधित खबरें
Hyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 hr agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
5 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines