---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

क्या है Great Toyota War, क्यों आतंकवादी और UN सेना ज्यादा पसंद करती है ये SUVs?

Toyota Land Cruiser में 20 इंच के बड़े टायर साइज मिलते हैं, कार में 12.3-इंच की फ्लोटिंग टचस्क्रीन सिस्टम है। यह बिग साइज एसयूवी कार केवल ऑटोमैटिक टांसमिशन में आती है। सेफ्टी के लिए कार में 10 एयरबैग और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है।

---खबर नीचे जारी है---

Toyota SUV Cars: अकसर सोशल मीडिया पर मिडिल ईस्ट के आतंकवादी संगठनों के सदस्यों और अमेरिकी सैनिकों को आपने टोयोटा की पुरानी गाड़ियों में देखा होगा। आखिर यह लोग केवल टोयोटा की गाड़ियां ही क्यों यूज करते हैं? ये गाड़ियां इतनी पुरानी होने के बाद भी कैसे सड़कों पर दौड़ रही हैं? आइए आपको इसकी सच्चाई बताते हैं, पहले ये जान लीजिए की यह गाड़ियां पुरानी नहीं होती हैं। दरअसल, सालों से टोयोटा ग्लोबल मार्केट में इनकी डिमांड के चलते अपनी land cruiser को पुराने स्टाइल में पेश कर रहा है। अमेरिका, मिडिल ईस्ट और ऑस्ट्रेलिया में land cruiser की भारी डिमांड है और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इनकी एक साल तक की वेटिंग है।

 

---खबर नीचे जारी है---
Toyota Hilux-Toyota land cruiser Specsification

Toyota Hilux-Toyota land cruiser Specsification

 

---खबर नीचे जारी है---

Great Toyota War क्या है?

इस युद्ध की शुरुआत 1983 में उस समय हुई जब उत्तरी चाड पर लीबिया ने कब्जा कर लिया। लीबिया के नेता मुअम्मर गद्दाफी ने चाड के राष्ट्रपति हिसेन हेब्रे को स्वीकार करने से इनकार कर दिया और प्रशासन के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया था। दरअसल, इस युद्ध में दोनों तरफ से बड़ी संख्या में टोयोटा के पिकअप ट्रकों जिनमें toyota hilux और toyota land cruiser शामिल थे। जिसके चलते लोगों ने इसे टोयोटा युद्ध नाम दिया। इस युद्ध में लीबिया हार गई थी और उसके 7,500 लोग मारे गए। उधर, इस लड़ाई में 1,000 चाड लड़ाकू मारे गए थे। आइए आपको इंडिया में बिकने वाली toyota hilux और toyota land cruiser के बारे में बताते हैं।

 

---खबर नीचे जारी है---

क्यों Toyota की कार बनीं पहली पसंद?

  • ऑल व्हील ड्राइव कच्चे रास्तों, टूटी सड़कों और पहाड़ों पर हाई पावर देता है।
  • मल्टी पर्पज कार, सात सवारी और ज्यादा सामान लेकर सफर कर सकते हैं।
  • ग्राउंड क्लीयरेंस जबरदस्त, जमीन से कार का प्लेटफॉर्म ऊंचा होता है।
  • सॉलिड बिल्ड क्वालिटी और हाई स्पीड

 

Toyota Hilux में दमदार 2.8 लीटर का डीजल इंजन

यह कार ऑफरोडिंग और पहाड़ों पर घूमने जाने के लिए बेस्ट है। इसमें क्रूज कंट्रोल और 2.8 लीटर का दमदार डीजल इंजन दिया गया है। यह बिग साइज SUV कार दो वेरिएंट और एलईडी हेडलाइट के साथ आती है। Toyota Hilux में खराब रास्तों पर हाई परफॉमेंस के लिए 201 bhp की पावर और 420 Nm का पीक टार्क जनरेट होता है। यह कार सड़क पर 185 kmph की टॉप स्पीड देती है। एसयूवी में डिजाइनर टेललाइट दी गई है और यह कार बाजार में यह Isuzu V-Cross को टक्कर देती है। यह धांसू कार 38.19 लाख रुपये ऑन रोड पर आती है।

---खबर नीचे जारी है---

pickup trucks in india

pickup trucks in india

 

---खबर नीचे जारी है---

Toyota Hilux में मिलते हैं तगड़े फीचर्स

  • इसमें क्रूज कंट्रोल और 8 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
  • हाई पिकअप के लिए 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है।
  • यह 4X4 एमपीवी व्हीकल है, जिसमें चलते हुए चारों पहियों में पावर जनरेट होती है।
  • कूल्ड ग्लोवबॉक्स और पांच कलर ऑप्शन

 

Toyota Land Cruiser 300 में हाई पिकअप के लिए टर्बो डीजल इंजन

Toyota Land Cruiser कई वेरिएंट में आती है इसके 300 मॉडल की बात करें तो इसमें 5 और 7 दोनों सीट ऑप्शन अवेलेबल हैं। यह कार 2.60 करोड़ रुपये ऑन रोड पर आती है। इसमें ZX वेरिएंट आता है, जिसे पांच अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन में ऑफर किया जा रहा है। इस कार में ऑल व्हील ड्राइव आता है, जो चारों टायरों को हाई पावर देता है। इस कार में 3346 cc का पावरफुल डीजल इंजन दिया गया है।

---खबर नीचे जारी है---

 

Toyota Land Cruiser 300 comes with 10-speed automatic know details

Toyota Land Cruiser 300

---खबर नीचे जारी है---

 

Toyota Land Cruiser में हाई क्लास फीचर्स

  • कार में 1131 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है।
  • टोयोटा की यह कार 20 इंच के टायर साइज के साथ मिलती है।
  • कार में 12.3-इंच की फ्लोटिंग टचस्क्रीन सिस्टम है।
  • कार में 304.41 bhp की पावर जनरेट होती है।
  • इसमें ऑटोमैटिक टांसमिशन आता है।
  • 10 एयरबैग और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है।
  • कार में व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल मिलता है।
  • 4 जोन क्लाइमेट कंट्रोल और रियर सीट पर स्क्रीन मिलती है।

 

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: Maruti की इस Hybrid Car ने निकाल दी इलेक्ट्रिक कार की हेकड़ी, रनिंग कॉस्ट कम और तगड़े फीचर्स

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: Maruti की 2 सिलेंडर CNG Car Tata से कैसे अलग? किसके फीचर्स बेहतर और स्पेस ज्यादा?

First published on: Jun 18, 2024 06:19 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola