New Electric Scooter: भारत में अब इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। आने वाले समय कई नए मॉडल आपको देखने को मिलेंगे। इसी बीच गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स भी अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर इब्लू फियो एक्स (Eblu Feo X) को अगले महीने की शुरुआत में लॉन्च करेगी। यह नया मॉडल डिजाइन और फीचर्स के मामले में बेस्ट हो सकता है।
इसे फैमिली को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। खास बात ये है कि इस नए स्कूटर में सबसे ज्यादा 28 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा।ताकि आप ज्यादा सामान कैरी कर सकें।
बैटरी और रेंज
नए इलेक्ट्रिक स्कूटर इब्लू फियो एक्स (Eblu Feo X) में 2.36 किलोवॉट लिथियम-ऑयन की बैटरी मिलेगी। दावा है कि फुल चार्ज में यह स्कूटर 110km की रेंज ऑफर करेगा। इस स्कूटर में रिजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम भी है। जिससे बैटरी पर कम दबाव पड़ता है और स्कूटर की ड्राइविंग रेंज में भी इजाफा होता है।
नया मॉडल 110 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। इसमें इकोनॉमी, नॉर्मल और पावर समेत तीन ड्राइविंग मोड दिए गये हैं। इसमें 7.4 इंच का डिजिटल फुल-कलर डिस्प्ले है, जिसमें आपको कई तरह की जानकारियां मिलेंगी।
बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस
नए स्कूटर की लंबाई 1850mm होगी। इसका व्हीलबेस 1345mm रहेगा। इसमें 170 mm ग्राउंड क्लीयरेंस भी मिलेगा। कंपनी के मुताबिक यह स्कूटर ख़राब रास्तों पर आसानी से निकल जाएगा। इसमें टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और ड्युअल ट्विन शॉकर्स मिलेगा जिससे आपको बेहतर राइड मिलेगी।इस स्कूटर को 5 कलर ऑप्शन के साथ पेश करेगी।
इस स्कूटर में एएचओ एलईडी हेडलैंप मिलेगा जोकि रात में बेहतर रोशिनी देगा। स्कूटर के साथ 60 वॉल्ट की क्षमता वाला एक होम चार्जर मिलेगा जिससे स्कूटर को केवल 5 घंटे और 25 मिनट में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Mukhtar Ansari की हर कार का नंबर 786, काफिले में थी जिप्सी से लेकर ऑडी
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
14 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines