Mukhtar Ansari की हर कार का नंबर 786, काफिले में थी जिप्सी से लेकर ऑडी

माफिया डॉन मुख़्तार अंसारी के पास गाड़ियों का जबरदस्त कलेक्शन था। इनके काफिले में जिप्सी से लेकर ऑडी जैसी लग्जरी और पावरफुल कारें हुआ करती थी। हर कार के आखिरी तीन नंबर 786 रहते थे।

Mukhtar Ansari Funeral

अपने आखिरी सफर पर निकला डॉन मुख्तार अंसारी।

Mukhtar Ansari Car collection: उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता और माफिया डॉन मुख़्तार अंसारी की उत्तर प्रदेश की बांद्रा जेल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। इनके पास गाड़ियों का जबरदस्त कलेक्शन था। इनके काफिले में जिप्सी से लेकर ऑडी जैसी लग्जरी और पावरफुल कारें हुआ करती थी।

खास बात ये है कि हर कार के आखिरी तीन नंबर 786 रहते थे। आखिर इसके पीछे का क्या रहस्य था और कौन-कौन सी कारों में घुमते थे मुख़्तार ? आइये जानते हैं इस रिपोर्ट में।

786 नंबर से खास कनेक्शन

मुख़्तार अंसारी  के पास गाड़ियों का खास कलेक्शन देखने को मिलता था और हर गाड़ी का नंबर 786 हुआ करता था, जिससे उसके दुश्मनों को खबर तक नहीं लग पाती थी मुख़्तार अंसारी  किस कार में बैठकर जा रहा है। काफी लोग 786 नंबर को लकी भी मामते हैं। मुख़्तार अंसारी के इनके काफिले में एक या दो नहीं बल्कि कई कारें हुआ करती थी।

महंगी गाड़ियों का शौक

जिस ज़माने में जिप्सी और वैन का होना बहुत बड़ी बात हुआ करती थी उस जमाने में मुख़्तार अंसारी इन गाड़ियों में चला करते थे । लेकिन अपराध से राजनीति में आने के बाद इनके काफिले में एक से बढ़कर एक लग्जरी कारों की एंट्री होने लगी।

Mukhtar Ansari Car Collection

Mukhtar Ansari Car Collection

रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्तार के पास टाटा सफारी, फोर्ड एंडेवर, पजेरो स्पोर्ट, ऑडी, बीएमडब्ल्यू, जिप्सी और वैन जैसी कारों कलेक्शन था। ये सभी कारें हाई टेक फीचर्स से लैस थी और इनकी कीमतें करोड़ो रूपये बताई जाती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ