Flipkart पर इन दिनों फेस्टिव सेल चल रही है जहां लाखों प्रोडक्ट्स पर बम्पर छूट दी जा रही है। भारत में फेस्टिव सीजन में ही सबसे ज्यादा बिक्री होती है, जिसे ध्यान में रखते हुए कंपनियां भी डिस्काउंट देने में पीछे नहीं हैं। फ्लिप्कार्ट पर आप एक नई बाइक भी ख़रीद सकते हैं। सिर्फ डिस्काउंट ही नहीं बैंक ऑफर के साथ क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर विशेष छूट भी दी जा रही है।अगर आपको के लिए के लिए नए टायर्स की जरूरत है तो वो भी आपको फ्लिप्कार्ट पर आसनी से मिल जाएंगे।
फ्लिप्कार्ट पर आधी कीमत में नए टायर्स
अगर आप अपनी बाइक के लिए नए ब्रांडेड टायर्स लेने की सोच रहे हैं तो आप फ्लिप्कार्ट पर जा सकते हैं। इस फेस्टिव में फ्लिप्कार्ट पर टायर्स पर काफी अच्छी डील मिल रही है। CEAT के Milaze टायर की कीमत 2000 रुपये है लेकिन 50% डिस्काउंट पर आपको ये टायर केवल 979 रुपये में खरीद सकते हैं टायर पर 6 महीने की वारंटी वारंटी दी जा रही है।
इसके अलावा JK BLAZE Tube Less टायर की कीमत 2000 रुपये है लेकिन 67% डिस्काउंट के बाद इस टायर को आप 962 रुपये में खरीद सकते हैं। यह अच्छा टायर है जो बाइक के फ्रंट और रियर व्हील में इस्तेमाल किया जाता है Apollo के टायर्स भी काफी बेहतर होते हैं, Flipkart पर Apollo ACTIGRIP टायर्स पर 50% का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
ये भी Tube Less टायर है जो रोड पर बेहतर ग्रिप और आराम ऑफर करता है। CEAT Zoom X3 टायर पर इस समय काफी अच्छा ऑफर चल रहा है, वैसे इस टायर की कीमत 4,999 रुपये है लेकिन इस समय फ्लिप्कार्ट पर 53% डिस्काउंट के साथआपको ये टायर सिर्फ 2332 रुपये में मिलेगा यह एक Tube Less टायर है।
टायर्स की ऐसे करें केयर
हर वाहन में सभी टायर्स की भी अहम् भूमिका होती है। अब तो बाजार में एक से बढ़कर एक टायर आने हैं। लेकिन अभी भी लोग टायर्स की केयर नहीं करते। खराब टायरों के जरिये ये लोग गाड़ी चलाते रहते हैं। खराब टायर्स बीच सफर में पंचर हो जाते हैं या फिर ब्लास्ट हो जाते हैं, जिसकी वजह से आप दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। लेकिन अगर थोड़ी सी सावधानी रखी जाए तो आपका सफ़र आरामदायक बन सकता है।
टायर्स बदलने का सही समय
अगर आपकी गाड़ी के टायर्स 40,000 किलोमीटर या इससे ज्यादा चल चुके हैं तो उन्हें बदलने का समय आ गया है। टायर पर बने खांचे (ट्रेड) की गहराई 1.6mm रह जाए तो भी टायर को बदल देना चाहिए। एक नए टायर उम्र 5 साल होती है। अगर टायर्स पहले ही घिस चुका हो या उस पर दरार दिखने लगे तब भी उसे बदल देना ही बेहतर है। आजकल बाजार में सस्ते और नकली टायर्स आने लगे हैं लेकिन ऐसे टायर्स कभी इस्तेमाल ना करें, वरना आगे चलकर सौदा महंगा पड़ सकता है।
ओवरलोडिंग से खराब होते हैं टायर्स
अगर भी अपनी गाड़ी में ओवरलोडिंग करते हैं तो यह यह काफी खतरनाक साबित हो सकता है, क्योंकि सारा भार टायर्स पर ही पड़ता है। जरूरत से ज्यादा भार होने से कई बार टायर्स ब्लास्ट हो जाते हैं। गाड़ी में उतना ही सामान रखें जितना वाहन की कैपसिटी है। हैवी लोड से माइलेज पर भी बुरा असर पड़ता है। इसके अलावा हर 5000 किलोमीटर के बाद व्हील अलाइनमेंट चेक कराते रहना चाहिए।
टायर्स की देखभाल है जरूरी
हर हफ्ते सभी टायर्स में हवा जरूर चेक करें। ध्यान रहे कि टायर्स में हवा उतनी ही रखें जितनी कंपनी ने बताई है। कम हवा या ज्यादा हवा से भी टायर्स के साथ गाड़ी को नुकसान होता है। ज्यादा हवा होने से वाहन का बैलेंस बिगड़ सकता है। नाइट्रोजन एयर का इस्तेमाल टायर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। नाइट्रोजन एयर से टायर्स की परफॉरमेंस बढ़िया बनती है और माइलेज में भी इजाफा होता है।
यह भी पढ़ें: दिवाली से ठीक पहले आया Maruti Baleno का खास एडिशन! इसमें है फीचर्स की लंबी लिस्ट
संबंधित खबरें
बाइक की चेन से क्यों आती है खटखट की आवाज? इसे ऐसे करें ठीक
9 hrs agoमहिंद्रा की पहली CNG SUV लॉन्च, कीमत 10 लाख से भी कम, जानें डिटेल्स
12 hrs agoकार के इंजन को बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये 4 गलतियां!
14 hrs agoToyota Glanza Facelift हुई लॉन्च, बस इतनी है शुरुआती कीमत
1 day agoआ रही Honda की नई EV! इस दिन होगा डेब्यू, जानें संभावित रेंज और फीचर्स
1 day agoलोक अदालत में किन चालानों पर नहीं मिलेगी राहत? जान लें नियम
1 day agoMG Windsor EV का नया अवतार लॉन्च, जानें क्या मिल नया और कितनी है कीमत
1 day agoचलती कार में गलती से रिवर्स गियर लगा दिया तो क्या होगा?
1 day agoबाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
2 days agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines