Flipkart EV Scooter Sale: आटो मार्केट में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का एक अलग ही क्रेज है। ऑफलाइन मार्केट के साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी वाहनों की बिक्री होती है। बात करें अगर ऑनलाइन खरीदारी की तो आप फ्लिपकार्ट के जरिए भी इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीद सकते हैं।
जी हां, फ्लिपकार्ट पर फैशन, ब्यूटी, गैजेट्स समेत अन्य कैटेगरी के अलावा अब इलेक्ट्रिक वाहनों को भी खरीदा जा सकता है। इस प्लेटफॉर्म पर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स सस्ते में बिक्री के लिए उपलब्ध है। आइए जानते हैं कि आप किन-किन कंपनियों के इलेक्ट्रिक स्कूटर को फ्लिपकार्ट (Flipkart EV Scooter Sale India) से खरीद जा सकता है।
और पढ़िए –मार्च से Hyundai की इस EV कार की डिलीवरी, रोजाना 15 लोग कर रहे बुकिंग
फ्लिपकार्ट पर किन इलेक्ट्रिक स्कूटर पर सेल
फ्लिपकार्ट पर इलेक्ट्रिक वाहन की एक कैटेगरी उपलब्ध है जहां कई कंपनी के वाहन बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। यहां पर एम्पीयर (Ampere), एथर (Ather), बाउंस इन्फिनिटी (Bounce Infinity), ओकाया ब्रांड (OKAYA brand) और बीगॉस (BGauss) कंपनी के वाहन बिक्री के लिए उपलब्ध है।
फ्री होम डिलीवरी सर्विस उपलब्ध (Flipkart EV Scooter Delivery)
फ्लिपकार्ट के जरिए इलेक्ट्रिक स्कूटर को आप ना सिर्फ छूट के साथ खरीद सकेंगे बल्कि इसे फ्री में घर पर भी मंगवा सकते हैं। यहां से आपको इलेक्ट्रिक स्कूटर की फ्री होम डिलीवरी मिलती है। इसके अलावा सर्विस और अन्य चीजों की जिम्मेदारी भी कंपनी ही लेती है।
फ्लिपकार्ट से स्कूटर खरीदने के लिए जरूरी कागजात
फ्लिपकार्ट के जरिए इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने के लिए सामान्य दस्तावेज देने होंगे। इसके बाद गाड़ी का रजिस्ट्रेशन होता है। जरूरी कागजात में एड्रेस प्रूफ, पैन कार्ड समेत आधार कार्ड इत्यादि डॉक्यूमेंट दे सकते हैं।
और पढ़िए –हमारा Bajaj: इलेक्ट्रिक स्कूटर के स्टाइल और फीचर्स ने लड़कियों को बनाया दीवाना, जानें कीमत
MRP से सस्ते दाम पर खरीदने का मौका
फ्लिपकार्ट के जरिए आप इलेक्ट्रिक स्कूटर को सस्ते में खरीद सकते हैं। यहां पर स्कूटर को उसकी असल कीमत से सस्ते में बेचा जा रहा है। वाहन की खरीद पर अलग-अलग डिस्काउंट्स और ऑफर्स हैं। यहां से इलेक्ट्रिक स्कूटर की खरीद करने पर Flipkart Axis Bank Credit Card से 5 प्रतिशत की छूट पाई जा सकती है। इसके अलावा अन्य बैंक ऑफर भी शामिल है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Honda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
20 hrs agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
22 hrs agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
23 hrs agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
1 day agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
1 day agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
1 day agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
2 days agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
2 days agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
2 days agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines