हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Flex Fuel Cars: बिना पेट्रोल के चलेंगी सबकी फेवरेट मारुति के ये 3 कारें, खर्च होगा आधा

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते खर्च से राहत देने के लिए अब भारत में फ्लेक्स फ्यूल कारों की तैयारी तेज हो गई है. मारुति और टाटा अपनी लोकप्रिय कारों के फ्लेक्स फ्यूल वर्जन लॉन्च करने वाली हैं, जो 85% से 100% तक एथनॉल पर चल सकेंगी. जानिए कौन सी 3 कारें सबसे पहले बाजार में दस्तक देने वाली हैं.

विज्ञापन
100% एथनॉल पर दौड़ेंगी ये 3 नई कारें, खर्च होगा आधा. (AI Generated Image)

Flex Fuel Cars: देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच अब सरकार और ऑटो कंपनियां फ्लेक्स फ्यूल तकनीक पर तेजी से काम कर रही हैं. फ्लेक्स फ्यूल ऐसी तकनीक है, जिसमें गाड़ी 85% से लेकर 100% तक एथनॉल मिले ईंधन पर चल सकती है. एथनॉल गन्ने और मक्के जैसी फसलों से तैयार होता है, इसलिए यह पारंपरिक ईंधन के मुकाबले सस्ता और पर्यावरण के लिए बेहतर माना जाता है. इसी वजह से अब कई बड़ी कंपनियां भारत में फ्लेक्स फ्यूल कारें लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं. आने वाले समय में मारुति और टाटा की कुछ लोकप्रिय कारें इस तकनीक के साथ बाजार में दिखाई दे सकती हैं.

फ्लेक्स फ्यूल पर क्यों है सरकार का जोर?

भारत में इस समय E20 पेट्रोल यानी 20 प्रतिशत एथनॉल मिश्रित ईंधन उपलब्ध है. अब सरकार का अगला लक्ष्य फ्लेक्स फ्यूल वाहनों को बढ़ावा देना है. फ्लेक्स फ्यूल में 85 से 100 प्रतिशत तक एथनॉल मिलाया जा सकता है. चूंकि एथनॉल कृषि उत्पादों से तैयार होता है, इसलिए इसकी लागत कम होती है और इससे प्रदूषण भी कम फैलता है. हालांकि सामान्य पेट्रोल कारें इतने अधिक एथनॉल मिश्रण को सहन नहीं कर सकतीं, इसलिए कंपनियां विशेष फ्लेक्स फ्यूल व्हीकल (FFV) विकसित कर रही हैं.

मारुति वैगनआर फ्लेक्स फ्यूल

मारुति सुजुकी अपनी लोकप्रिय हैचबैक वैगनआर का फ्लेक्स फ्यूल वर्जन सबसे पहले बाजार में उतार सकती है. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के अनुसार कंपनी अपनी पहली फ्लेक्स फ्यूल कार 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पेश कर सकती है. भारत मोबिलिटी एक्सपो में दिखाई गई यह कार 85 प्रतिशत से लेकर 100 प्रतिशत तक एथनॉल मिश्रित ईंधन पर चलने में सक्षम होगी. इसमें 1.2 लीटर का इंजन दिया जाएगा, जिसे फ्लेक्स फ्यूल के अनुरूप अपग्रेड किया गया है. साथ ही इसमें एक विशेष एथनॉल सेंसर भी मिलेगा, जो ईंधन की पहचान कर इंजन की सेटिंग को अपने आप एडजस्ट करेगा.

विज्ञापन

मारुति फ्रोंक्स फ्लेक्स फ्यूल

मारुति की दूसरी बड़ी तैयारी फ्रोंक्स फ्लेक्स फ्यूल मॉडल को लेकर है. कंपनी पहले इसका कॉन्सेप्ट मॉडल दिखा चुकी है, जो E85 यानी 85 प्रतिशत एथनॉल वाले ईंधन पर आसानी से चल सकता है. इसमें मौजूदा 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन का उपयोग किया जाएगा, जो करीब 90 बीएचपी की पावर देता है. एथनॉल के प्रभाव से बचाने के लिए इसके फ्यूल पंप, इंजेक्टर और पाइपलाइन को विशेष और अधिक मजबूत सामग्री से तैयार किया गया है, जिससे लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन मिल सके.

टाटा पंच फ्लेक्स फ्यूल

टाटा मोटर्स भी फ्लेक्स फ्यूल सेगमेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की तैयारी कर रही है. कंपनी अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली माइक्रो एसयूवी पंच का फ्लेक्स फ्यूल वर्जन लाने पर काम कर रही है. वर्तमान में टाटा पंच पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक विकल्पों में उपलब्ध है. फ्लेक्स फ्यूल मॉडल इसके पोर्टफोलियो का नया विकल्प होगा. कंपनी इसे 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत तक लॉन्च कर सकती है. इसमें 1.2 लीटर का तीन-सिलेंडर इंजन मिलेगा, जिसके ECU और साइलेंसर सिस्टम में खास बदलाव किए गए हैं ताकि यह E85 फ्यूल पर बिना किसी परेशानी के काम कर सके.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- 543KM रेंज वाली Toyota Ebella लॉन्च, eVitara से ₹3.5 लाख महंगी, फिर भी क्यों खास है Toyota की पहली EV?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola