बच्चे और बुजुर्ग सबके लिए बेस्ट है यह E Scooter, महज 1560 रुपये देकर ले जाएं घर, जानें फीचर्स
Edited By Amit Kasana

Evolet Pony E Scooter
Edited By Amit Kasana

Evolet Pony E Scooter
E Scooter: घर के आसपास सामान लेने जाना है या फिर ऑफिस जाने के लिए कोई टू व्हीलर चाहिए। Evolet Pony electric scooter हर आयु वर्ग के लिए बेस्ट है। इस स्कूटर की खास बात यह है कि इसे चलाने के लिए कोई लाइसेंस नहीं चाहिए और इसका रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत भी नहीं है।
अभी पढ़ें –125 cc का इंजन, 48 kmpl की माइलेज, Suzuki के इस स्कूटर का बाजार में अलग ही रौब, जानें कीमत
Evolet Pony इलेक्ट्रिक स्कूटर में 250 W की बैटरी क्षमता है और इसकी सीट की ऊंचाई 800 mm है, जिससे इसे कम हाइट वाले लोग भी आसानी से चला सकते हैं। इसमें मोबाइल चार्ज करने के लिए USB charging port भी मिलेगा।

Evolet Pony E Scooter
कंपनी ने इसके दो मॉडल बाजार में उतारे हैं। पहला Pony EZ 45,999 रुपये में बाजार में उपलब्ध है। वहीं, Pony Classic 57,999 में मिलता है। ईजेड एक बार फुल चार्ज होने में 80 Km चलता है और इसकी टॉप स्पीड 25 Kmph की है। वहीं, क्लासिक एक बार फुल चार्ज होने में 120 Km तक चलता है। यह स्कूटर फुल चार्ज होने में चार घंटे का समय लेते हैं।
Pony में 48 V/24Ah की बैटरी लिथियम है। bikewale वेबसाइट के मुताबिक इलेक्ट्रिक स्कूटर को 1560 प्रतिमाह किस्त पर भी खरीदा जा सकता है। इसके लिए लेने वाले को 2300 रुपये डाउन पेमेंट करनी होगी। बाकी रकम तीन साल में मात्र 9.5 फीसदी ब्याज दर पर देने की स्कीम है। यहां बता दें डाउन पेमेट और लोन की अवधि के अनुसार किस्त में बदलाव करने का ऑप्शन है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: