Car Brake Pads: हर वाहन में ब्रेकिंग सिस्टम सबसे अहम् हिस्सा होता है। ड्रम ब्रेक से लेकर डिस्क और अब एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम देखने को मिलते हैं जो ब्रेकिंग को बेहतर और सेफ बनाने में मदद करते हैं। हर सर्विस पर ब्रेकिंग सिस्टम को चेक करवाना जरूरी होता है। ब्रेकिंग के लिए ब्रेक पैड का इस्तेमाल किया जाता है जो समय के साथ या खराब होने लगते हैं या फिर हर बार घिसते हैं, जब-जब ब्रेक लीवर का इस्तेमाल किया जाता है। शुरुआत में खराब ब्रेकिंग का उतना पता नहीं चल पाता। लेकिन घर्षण नहीं मिलने से ब्रेकिंग प्रभावित और एक समय के बाद ब्रेक काम नहीं करते। आइये जानते हैं ब्रेक पैड कब बदलने चाहिए।
अगर ब्रेक से आने लगे आवाज
गाड़ी चलाते समय, जब आप ब्रेक लगाते हैं तो उस दौरान रगड़ने की आवाज अगर सुनाई दे तो समझ जाना चाहिए कि ब्रेक पैड बदलने का समय आ गया है। यह आवाज पैड की घिसी हुई सतह के रोटर्स की मैटल से रगड़ खाने के कारण होती है।
इसके अलावा आप देखकर भी इस बात का पता कर सकते हैं कि ब्रेक पैड खराब होना शुरू हो गए हैं। अगर, इनकी मोटाई कम हो गई तो इन्हें बदल देना सही रहता है। इतना ही नहीं अगर पैड्स की मोटाई 2mm तक रह जाए तो तुरंत चेंज करवा लें, क्योंकि ये खराब हो चुके हैं।
खराब होने लगती है ब्रेकिंग, ब्रेकिंग फोर्स भी होता है कम
कार चलाते समय ब्रेक पैड घिसने पर ब्रेकिंग फोर्स कम होने लगता है। इससे ब्रेकिंग असरदार नहीं होती। अगर आपको अचानक गाड़ी रोकनी पड़े तो गाड़ी रूकती नहीं है, थोड़ा आगे जाकर स्लो हो जाती है। जबकि कुछ मामलों में ब्रेक काम नहीं करते और एक्सीडेंट की संभावना बढ़ जाती है।
कार के डैशबोर्ड वार्निंग लाइट्स
आजकल कई नई कारों में सेफ्टी के लिए सेंसर लगे होते हैं, जो डैशबोर्ड पर वार्निंग लाइट के रूप में घिसे हुए ब्रेक पैड्स का संकेत देते हैं। ताकि आपको यह पता चल सके कि ब्रेक पैड खराब होना शुरू हो गये है जिन्हें समय रहते बदलवा लेना चाहिए।
ब्रेक लगाने समय ब्रेक पेडल पर अगर हल्का सा कंपन महसूस हो तो यह ब्रेक पैड के घिस जाने का संकेत है। इसे नजरअंदाज ना करें और सर्विस सेंटर से संपर्क करें। अगर आप इन शुरुताती संकेतों को समय रहते समझ लें तो आपकी गाड़ी में ब्रेकिग कभी खराब नहीं होगी।
यह भी पढ़ें: कार का AC ठीक से नहीं कर रहा काम? फेंकने लगा गर्म हवा, तो अभी करें ये काम
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
16 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines