कार का AC ठीक से नहीं कर रहा काम? फेंकने लगा गर्म हवा, तो अभी करें ये काम

अगर आप का AC ठीक से काम नहीं कर रहा है या गर्म हवा फेंक रहा है तो इसके पीछे कई कार हो सकते हैं। लेकिन एक कारण सबसे आम है और वो है गैस का लीक होना। इसलिए आपको सबसे पहले AC की गैस को ठीक से चेक करवाने की जरूरत है।

Car AC does not work properly in summer here are issue

Car AC File Photo

Car AC Not Working: पिछले कुछ दिनों से भयंकर गर्मी पड़ रही है। इस गर्मी में कार में लगा AC भी कई बार फेल हो जाता है और ठंडी हवा की जगह गर्म हवा फेंकने लगता है। बिना AC के कार में घूमना मुश्किल हो जाता है। लेकिन अगर  आपकी कार का AC भी ठीक से काम नहीं कर रहा है तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। जिसकी वजह से AC, केबिन को ठंडा नहीं कर पाता। अगर आप भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं तो यहां हम आपको बता रहे हैं ऐसा क्यों होता है और इसे कैसे बेहतर किया जा सकता है।

विज्ञापन

AC के कूलिंग ना करने के कारण

विज्ञापन

अगर कार का AC ठीक से काम नहीं कर रहा है या गर्म हवा फेंक रहा है तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। लेकिन एक कारण सबसे आम है और वो है  गैस का लीक होना। इसलिए आपको सबसे पहले  AC की गैस को ठीक से चेक करवाने की जरूरत है।

विज्ञापन

इसके अलावा कम्प्रेशर में खराबी भी हो सकती है, AC फ़िल्टर गंदा हुआ तो भी कूलिंग नहीं होगी। इतना ही नहीं कॉइल का जाम होना भी एक बड़ी समस्या बन सकता है। कई बार AC से जुड़ी वायरिंग में समस्या आ सकती है जिसकी वजह से AC बंद हो जाता है। साथ ही साथ कार के ब्लोअर में खराबी आ सकती है।

सर्विस सेंटर पर करवा लें ये जरूरी काम

विज्ञापन

कार का AC अगर सही ढंग से कूलिंग नहीं कर रहा है तो आपको सर्विस सेंटर जाकर AC की गैस को मीटर से चेक करवाने की जरूरत है। मीटर से आपको एकदम सही अंदाजा लग जायेगा। साथ ही गैस का प्रेशर भी चेक करवाना जरूरी है। अगर गैस कम हो गई है तो टॉप-अप करवा लें। इस काम को नजरअंदाज ना करें वरना इसका बुरा असर AC पर पड़ता है।

विज्ञापन

गर्मी में अगर आप बहुत ज्यादा कार चलाते हैं तो AC फ़िल्टर की सफाई बहुत जरूरी है ताकि आपको फ्रेश हवा मिल सके। यह काम सर्विस सेंटर से ही करवाएं, खुद से कुछ ना करें। अगर फ़िल्टर खराब हो गया है तो नया चेंज करवा लें। ऐसा करने से कूलिंग बेहतर होगी।

विज्ञापन

सर्विस सेंटर पर AC कम्प्रेशर की जांच जरूर करवा लें। क्योंकि कई बार  कम्प्रेशर में खराबी के कारण AC ठीक से काम नहीं करता। इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि लोकल मैकेनिक को अपनी गाड़ी कभी ठीक करवाने के लिए ना दें, सिर्फ कंपनी के सर्विस सेंटर ही जाएं।  सबसे जरूरी बात रेगुलर सर्विस गाड़ी को हमेशा नया बनाए रखेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ