हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

EV, Hybrid, CNG या Petrol…अगले 5-10 साल के लिए कौन-सी कार खरीदना रहेगा सबसे फायदे का सौदा?

नई कार लेने के पहले ये समझना जरूरी है कि EV, Hybrid, CNG या Petrol में किसे चुनें? क्योंकि गलत चुनाव सीधा जेब पर असर डालता है. आइए जानते हैं इन कारों में क्या फर्क है और किस तरह के लोगों के लिए कौन-सा विकल्प सबसे सही रहेगा.

विज्ञापन
जानिए आने वाले सालों के लिए EV, Hybrid, CNG और Petrol में कौन सा विकल्प रहेगा सबसे बेहतर.

नई कार खरीदते समय सिर्फ कीमत या डिजाइन देखाना ही काफी नहीं है. ये समझना भी जरुरी है कि आने वाले सालों में कौन-सी तकनीक आपके लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगी. सही ऑप्शन इस बात पर निर्भर करता है कि आप हर महीने कितनी ड्राइविंग करते हैं, ज्यादातर शहर में चलते हैं या हाईवे पर. आइए इस बात को विस्तार से समझते हैं.

 EV सबसे कम रनिंग कॉस्ट वाला विकल्प

इलेक्ट्रिन व्हीकल को फ्यूचर माना जा रहा है. अगर घर पर चार्जिंग की सुविधा है तो इसका प्रति किमी खर्च करीब 1 से 2 रुपये तक पड़ सकता है. इसमें एग्जॉस्ट गैस नहीं निकलती और मेंटेनेंस का खर्च भी कम होता है. हालांकि इसकी शुरुआती कीमत ज्यादा होती है. इसके अलावा लंबी यात्र पर निकलने से पहले चार्जिंग स्टेशन की प्लानिंग बनानी पड़ती है. जिन लोगों की रोजाना 50 से 60 किलोमीटर तक की सिटी ड्राइविंग है और घर पर चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध है, उनके लिए EV अच्छा विकल्प हो सकती है.

Hybrid कार माइलेज और सुविधा का बैलेंस

हाइब्रिड कारों में पेट्रोल इंजन और इलेक्टिक मोटर दोनों का इस्तेमाल होता है. यही वजह है कि ये पेट्रोल कारों के मुकबले बेहतर माइलेज देती हैं. आमतौर पर इनका माइलेज 25 से 30 किमी प्रति लीटर तक हो सकता है. 

विज्ञापन

इन कारों का सबसे बड़ा फायदा ये है कि इनमें रेंज की चिंता नहीं रही, क्योंकि जरूरत पड़ने पर पेट्रोल पंप से तत्काल फ्यूल भरवाया जा सकता है. हालांकि इनकी शुरुआती कीमत काफी ज्यादा होती है. जो लोग शहर और हाईवे दोनों पर ज्यादा सफर करते हैं और बेहतर माइलेज चाहते हैं उनके लिए हाइब्रिड कार बेहतर विकल्प हो सकती है.

ये भी पढ़ें- E20 पेट्रोल पर पहली बार आया बड़ा फैसला, ग्राहक को नई कार देगी कंपनी, नहीं तो चुकाने होंगे 20.50 लाख रुपये

विज्ञापन

CNG कारम में कम खर्च में ज्यादा बचत

अगर आपका बजट लिमिटेड है और कम रनिंग कॉस्ट चाहते हैं, तो सीएनज कार अच्छा ऑप्शन मानी जाती है. सीएनजी का खर्च पेट्रोल के मुकाबले काफी कम होता है. अब ज्यादातर कंपनियां फैक्ट्री फिटेड सीएनजी भी बेहतर सेफ्टी फीचर्स के साथ उपलब्ध करा रही हैं.

हालांकि सीएनजी कारों में डिग्गी की जगह कम हो जाती है. इसके अलावा पिकअप थोड़ा कम महसूस हो सकता है और कई जगह सीएनजी स्टेशनों पर लंबी लाइन भी लगती है. जिन लोगों की ज्यादातर ड्राइविंग शहर में होती है और आसपास सीएनजी नेटवर्क अच्छा है, उनके लिए ये फिफायती ऑप्शन है.

विज्ञापन

Petrol कार कम इस्तेमाल करने वालों के लिए सही

पेट्रोल कारें आज भी सबसे भरोसेमंद और आसान ऑप्शन मानी जातकी है. इनकी शुरुआती कीमत भी बाकी तकनीकों के मुकाबले कम होती है. साथ ही मेंटेनेंस भी आसान रहता है और देशभर में पेट्रोल आसानी से उपलब्ध है.

लेकिन पेट्रोल कारों का रनिंग खर्च सबसे ज्यादा होता है. आने वाले समय में फ्यूल की कीमत बढ़ने का असर भी सीधे जेब पर पड़ सकता है. अगर आपकी मासिक ड्राइविंग 500 से 800 किमी से कम है और आप कभी कभार लंबी यात्रा करते हैं, तो पेट्रोल कार आपके लिए सही ऑप्शन है.

विज्ञापन

कौन-सा विकल्प रहेगा बेहतर?

कौन-सी कार खरीदनी चाहिए ये पूरी तरह से आपकी मर्जी और जरूरत पर निर्भर करता है. अगर आपर रोजाना 20-30 किमी तक शहर में ड्राइव करते हैं और घर या ऑफिस में चार्जिंग की सुविधा है, तो EV भविष्य के लिहाज से बेहतर विकल्प हो सकती है. अगर चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है लेकिन आप बेहतर माइलेज चाहते हैं, तो Hybrid कार संतुलित विकल्प साबित होगी.

वहीं जिन लोगों की ड्राइविंग ज्यादा है और उनके शहर में सीएनजी नेटवर्क अच्छा है उनके लिए सीएनजी कार सबसे किफायती ऑप्श मानी जा सकती है. दूसरी ओर, कम इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए पेट्रोल कार आज भी एक व्यावहारिक और सुविधाजनक विकल्प बनी हुई है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार में आग लगने पर बीमा मिलेगा या नहीं? जानिए कब मिलेगा क्लेम और किन गलतियों से हो सकता है रिजेक्ट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola