ePluto 7G Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में देगा 150 km की ड्राइविंग रेंज

ePluto 7G Pro, ev scooters, scooters under 95000

ePluto 7G Pro

विज्ञापन

ePluto 7G Pro: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर स्टार्ट-अप कंपनी Pure EV ने अपना नया ईवी स्कूटर ePluto 7G Pro लॉन्च किया है। यह डैशिंग स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने पर 150 km तक चलेगा। स्कूटर को बेहद sleek डिजाइन दिया गया है।

तीन कलर ऑप्शन में मिलेगा

यह धाकड़ स्कूटर भारतीय बाजार में शुरूआती कीमत 94,999 हजार रुपये एक्स-शोरूम में मिलेगा। फिलहाल यह matte black, gray और white तीन कलर ऑप्शन में मिलेगा। युवाओं को ध्यान में रखकर इसका लुक काफी स्टाइलिश रखा गया है।

Advertisment

जल्द ही शुरू होगी डिलीवारी

जानकारी के मुताबिक Pure EV ePluto 7G Pro की डिलीवरी इस महीने के अंत तक शुरू हो जाएगी। इसमें 1.5 kW की इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगी। इसमें EcoDryft प्लेटफॉर्म का यूज किया गया है। जो राइडर को स्मूथ सफर का आनंद देते हैं।

स्मार्ट BMS और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी

स्कूटर में 1.5 kW की इलेक्ट्रिक मोटर है, जो इसे खराब रास्तों पर चलने की पावर देती है। स्कूटर के साथ 2.4 kW MCU और CAN-बेस्ड चार्जर मिलेगा। इसमें स्मार्ट BMS, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, डिजिटल स्पीडोमीटर जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे।

विज्ञापन

60 Kmph की टॉप स्पीड देता

इसके चार वेरिएंट मिलेंगे। बाजार में इसका Okinawa, Ampere, Hero Electric जैसे स्कूटरों से मुकाबला होगा। यह स्कूटर करीब 60 Kmph से अधिक की टॉप स्पीड देगा। इसकी हाइट करीब 760 mm मिल सकती है। जिससे कम हाइट वाले लोग भी इसे आसानी से चला सकेंगे।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ