Electric Scooter Offers: क्या आप भी नया Electric Scooter खरीदने का सोच रहे हैं तो आपके लिए एक गुड न्यूज है। ओला और एथर के स्कूटर पर इस वक्त जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है। ओला के कुछ स्कूटर पर तो 25 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। ये डिस्काउंट ऑफर खास तौर पर फरवरी महीने के लिए ही वैलिड है। इससे पहले ओला इलेक्ट्रिक ने जनवरी महीने में अपने ई-स्कूटर रेंज की कीमतें कम की थी। आइये जानते हैं सभी ऑफर्स के बारे में…
ओला इलेक्ट्रिक डिस्काउंट ऑफर्स
इस महीने ओला एस1 प्रो, ओला एस1 एयर और ओला एस1 एक्स+ पर 25,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। ओला एस1 प्रो पर 18,000 रुपये की छूट मिल रही है जिसके बाद आप इसे अब 1.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर खरीद सकते हैं। ओला एस1 एयर पर 15,000 रुपये की छूट मिल रही है और इसे आप 1.05 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर अपना बना सकते हैं। जबकि ओला एस1 एक्स+ पर फरवरी में सबसे ज्यादा 25,000 रुपये का डिस्काउंट मिल है। इसे आप अब सिर्फ 85,000 रुपये (एक्स-शोरूम) में खरीद सकते हैं।
Ola S1 Pro
Ola S1 Pro 11 kWh बैटरी पैक से लैस है जो 195 किमी की राइडिंग रेंज ऑफर कर रहा है। S1 प्रो में आपको 120 km/h की टॉप स्पीड मिलती है। वहीं Scooter की बैटरी चार्ज होने में लगभग 6.5 घंटे का समय लगता है।
Ola S1 Air
Ola S1 Air 6 kWh बैटरी पैक से लैस है जो 151 किमी की राइडिंग रेंज ऑफर करता है। S1 एयर में 90 km/h की टॉप स्पीड मिलती है। वहीं इस स्कूटर की बैटरी चार्ज होने में लगभग 4.5 घंटे का समय लगता है।
Ola S1 X+
Ola S1 X तीन अलग-अलग बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आता है जिसमें एक 2 kWh, एक 3 kWh और एक 4 kWh बैटरी पैक ऑफर करता है जिसे हाल ही में लॉन्च किया गया है। Ola S1 X+ 3 kWh बैटरी पैक से लैस है और 85,000 रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। Ola S1 X+ 151 किलोमीटर की राइडिंग रेंज और 90 km/h की टॉप स्पीड देता है।
एथर 450X
दूसरी तरफ एथर 450X भी भारत में 1.39 लाख से 1.46 लाख रुपये की कीमत पर उपलब्ध है जिसमें आपको 150 किमी की ड्राइविंग रेंज और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यह स्कूटर 5.4 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। इसके फ्रंट में डबल डिस्क ब्रेक और रियर में डिस्क ब्रेक मिलते हैं, इसके अलावा इसका वजन 111.6 किलोग्राम है। यह 2 वैरिएंट और 6 कलर ऑप्शन में आता है। कीमत और स्पेक्स को देखते हुए 450X बजाज चेतक, ओला S1 एयर और ओला S1 प्रो को कड़ी टक्कर देता है। इस स्कूटर पर इस वक्त 10 हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है।
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 hrs ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
5 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines