Electric Vehicle Salesदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री भारत में लगातर बढ़ रही है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के आंकड़ों के अनुसार, मई में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स (EV) की बिक्री का कंट्रीब्यूशन 4% को पार कर गया है जबकि साल 2024 में मई में यह 2.6% था। मई के रिटेल डेटा अप्रैल के 3.5% से 0.5% की बढ़ोतरी दर्शाते हैं। रिटेल सेल्स के बढ़ते आंकड़े ग्राहकों के द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में अहम् बदलाव को दिखाते हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री लगतार बढ़ रही है,क्योंकि अब किफायती मॉडल आने लगे हैं। पिचले महीने इलेक्ट्रिक पैसेंजर वाहनों की 12304 यूनिट्स की बिकी हुई जबकि मई 2024 में यह आंकड़ा केवल 8029 यूनिट्स पर का था। FADA के आंकड़ों से पता चलता है कि अप्रैल में रिटेल बिक्री 12,233 यूनिट्स की दर्ज की गई।
टू-व्हीलर की कैटेगरी का अच्छा प्रदर्शन
FADA की रिपोर्ट्स के मुताबिक मई में ऑटो कंपनियों की बिक्री में अच्छा उछाल देखने को मिला है। बीते साल मई महीने की समान की तुलना में 5% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। टू-व्हीलर की कैटेगरी ने बिक्री के मामले में काफी अच्छा सबसे अच्छा प्रदर्शन किया, जिसमें साल-दर-साल आधार पर 7.3% की बढ़त दर्ज की गई है। देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री इसलिए भी बढ़ रही है क्योंकि अब वाहन सस्ते और लम्बी रेंज के साथ आने लगे हैं। इतना ही नहीं बैटरी सेटअप पहले से बेहतर हुआ है जिसकी वजह से लोग अब इन्हें खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
वहीं बात थ्री-व्हीलर की बिक्री में 6.2% की बढ़ोतरी देखने को मिली जबकि ट्रैक्टर सेगमेंट में साल-दर-साल आधार पर 2.7% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। FADA के मुताबिक सेमी-अर्बन/रूरल में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की डिमांड में तेजी देखने को मिली है। माना जा रहा है कि इस बार फेस्टिव सीजन में बिक्री बेहतर होगी। देश में अगले 6 महीने के भीतर कई नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में कई नए मॉडल दस्तक देने वाले हैं। सिटी राइड के लिए तो इस समय EV सबसे बेस्ट ऑप्शन है।
यह भी पढ़ें: उबड़-खाबड़ सड़कों पर दमदार एवरेज देंगी ये बाइक्स, आपको कौन सी पसंद
संबंधित खबरें
नई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिलें धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
11 hrs agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
16 hrs agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
20 hrs agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
23 hrs agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
1 day agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
1 day agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
1 day ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
1 day agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
4 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines