Electric Honda Activa: लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे है, जिसके चलते इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग भी बढ़ने लगी है। इन दिनों इलेक्ट्रिक स्कूटर और इलेक्ट्रिक कारों की भी बाजार में बहुत मांग है। लोग अब इलेक्ट्रिक स्कूटर की तरफ रूख करने लगे है। ग्राहकों की इस डिमांड को देखकर वाहन निर्माता कंपनियां भी नए-नए इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में ला रही हैं। यहां तक कि दूसरी कंपनियां अपने पुराने मॉडल को इलेक्ट्रिक अवतार में बदल कर लॉन्च कर रही हैं। हाल ही में आपने स्प्लेंडर और एचएफ डीलक्स के भी इलेक्ट्रिक वर्जन को देखा है। आज की खबर में हम आपको Electric Honda Activa के बारें में बताने जा रहे है।
और पढ़िए – इन वजहों से हो रही है Grand Vitara की धड़ल्ले से बुकिंग, जानें कीमत और माइलेज
Electric Honda Activa: हाल ही में एक निजी कंपनी ने होंडा एक्टिवा के लिए भी इलेक्ट्रिक किट को तैयार किया है। आप इस किट के माध्यम से अपनी पुरानी होंडा एक्टिवा को इलेक्ट्रिक अवतार दे सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ 18330 रुपये खर्च करने की जरुरत होंगी।
कंपनी GoGoA1 जो एक इलेक्ट्रिक कन्वर्जन किट भी बनाती है, इस कंपनी ने Hero Splendor के कन्वर्जन किट को तैयार करने के बाद अब Honda Activa के लिए भी इलेक्ट्रिक किट को तैयार किया है। इस इलेक्ट्रिक किट को लगाने के बाद आपको 3 साल तक कोई खर्चा नहीं करना पड़ेगा। यानी 3 साल तक नो टेंशन। Hero Splendor के इलेक्ट्रिक वर्जन को भी काफी पसंद किया जा रहा है। उम्मीद है कि अब हौंडा एक्टिवा के इलेक्ट्रिक अवतार को लोग काफी पंसद करेंगे।
Honda Activa Electric Kit Price:
GoGoA1 कंपनी द्वारा निर्मित यह इलेक्ट्रिक कन्वर्जन किट आपके स्कूटर को हाइब्रिड और कंप्लीट इलेक्ट्रिक में बदल सकती है। होंडा एक्टिवा (Honda Activa) हाइब्रिड इलेक्ट्रिक किट की कीमत 18330 रुपये है जो जीएसटी के बाद 23000 रुपये तक पड़ेगी।
Electric Honda Activa Range:
कंपनी ने अपने इस इलेक्ट्रिक किट में 60 वोल्ट (Volt) और 1200 वॉट (Watt) का पावर दिया है। इसी के साथ इसमें BLDC मोटर का उपयोग हुआ है। इसी के साथ इस मोटर को सिर्फ पुरानी एक्टिवा में ही इस्तेमाल किया जा सकता है। 72 Volt 30 Ah का बैटरी पैक इस इस इलेक्ट्रिक किट में आपको दिया जाएगा।
और पढ़िए – दमदार रेंज वाले GT Soul और GT One स्कूटर हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
इस बैटरी की कीमत 35 से 40 हजार रुपए बताई गई है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर स्कूटर 100 किलोमीटर का रेंज देगी। GoGoA1 द्वारा बनाया गया यह कन्वर्जन किट RTO द्वारा अप्रूव किया गया है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 hr agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
21 hrs agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
23 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines