हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Electric Car In India: Tata की इस कार का आएगा EV वर्जन, यहां जानें इसके बारे में सब कुछ

विज्ञापन
tata nano

Tata Motors: टाटा मोटर्स अपनी सबसे कम कीमत की कार नैनो का ईवी वर्जन लॉन्च (tata nano ev) करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी पूरी तैयारी कर ली है। संभावना है कि जनवरी 2023 में हाने वाले ऑटो एक्सो में (auto expo 2023)  इसकी झलक देने को मिल सकती है। अनुमान है कि पेट्रोल नैनो की तरह यह नैनो भी ईवी कारो में सबसे सस्ती होगी। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में अधिक खुलासा नहीं किया है।

10 साल का सफर 

भारतीय बाजार में साल 2008 में नैनो लॉन्च की गई थी। कंपनी की उम्मीद के मुताबिक इसे सफलता नहीं मिलने पर दस साल बाद साल 2018 में इसका प्रॉडक्शन बंद कर दिया गया। अब जब मार्केट में इलेक्ट्रिक कारों का बूम है तो कंपनी फिर अपने सबसे बजट कार नैनो का इलेक्ट्रिक संस्करण को भारतीय बाजारों में उतारने की योजना बना रही है।

और पढ़िए –Auto News: कभी युवा दिलों की धड़कन रही यह बाइक होगी रीलॉन्च, जानें इसके बारे में सब कुछ

यह होंगे फीचर्स

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑटोमोटिव डिजाइन विशेषज्ञ प्रत्यूष राउत ने नैनो ईवी के लिए एक कॉन्सेप्ट लुक तैयार किया है। बताया जा रहा है कि यह अपने पूर्व आकार से थोड़ी बड़ी होगी। इसके अलावा नैनो ईवी में बड़ा डेटाइम रनिंग लाइट (डीआरएल) और कॉम्पैक्ट हेडलैंप हो सकता है। एम्बेलिश्ड साइड पैनल के अलावा बम्पर सेक्शन में स्माइली इफेक्ट हो सकता है। रार के दरवाजे में सी-पिलर पर हैंडल होंगे। व्हील्स को कॉर्नर पर प्लेस किया गया है जिसका मतलब है लंबा व्हीलबेस और पहले से अधिक जगहदार इंटीरियर।

और पढ़िए –Tata Tiago EV की यह खासियतें इसे बना रही स्पेशल, जानें इस सस्ती इलेक्ट्रिक कार के दमदार फीचर्स 

auto expo 2023 में दिखेंगी यह दोनों कार

नैनो इलेक्ट्रिक की शुरुआत के साथ, कार निर्माता माइक्रो-ईवी सेगमेंट में फर्स्ट-मूवर एडवांटेज हासिल करने की कोशिश कर सकता है। भारत में इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में एंट्री-लेवल हैचबैक का दबदबा है। इससे पहले चूंकि Tata Nexon, Tigor और Tiago अपने इलेक्ट्रिक अवतार में सफल रही हैं। नैनो ईवी ईवी बाजार में पूंजी लगाने के लिए टाटा मोटर्स की रणनीति का हिस्सा हो सकती है। कंपनी इस साल पंच का इलेक्ट्रिक वर्जन भी लॉन्च करने की योजना बना रही है। इसे भी जनवरी 2023 ऑटो एक्सो में पेश किया जाएगा।

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें