Super Bikes: सुपरबाइक का युवाओं में काफी क्रेज रहता है। हाई स्पीड और स्पोर्टी लुक्स वाली यह बाइक हर युवा का पहला क्रश रहती है। इसी कड़ी में एक डैशिंग लुक्स की बाइक है Ducati Panigale V4. इस बाइक में लाल रंग सबसे अधिक डिमांड पर रहता है।
6 स्पीड का मैनुअल ट्रांसमिशन
डुकाटी पैनिगेल V4 में बड़ा 1,103 cc का दमदार इंजन देता है, जो हाई स्पीड परफॉमेंस देता है। इतने बड़े इंजन के साथ यह बाइक 13 kmpl की बड़ी माइलेज देती है। इसमें 6 स्पीड का मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है जो राइडर को बेहद स्मूथ ड्राइव देता है।
17 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है
बाइक दिखने में काफी बड़ी लगती है लेकिन इसका कुल वजन 198.5 kg है। जिससे इसे सड़क पर चलाने और कंट्रोल करने में कोई परेशानी नहीं होती है। इस धांसू बाइक में बड़ा 17 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है, जिसे लॉन्ग रूट ड्राइव के लिए बनाया गया है। इस बाइक की सीट हाइट 850 mm की है।
और पढ़िए – जीप की इस धाकड़ एसयूवी को किया गया रिकॉल, स्टेयरिंग में आई खामी
3 वेरिएंट में मिलती है सुपरबाइक
Ducati Panigale V4 कंपनी की सुपरबाइक है, जो शुरुआती कीमत 27.41 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। बाजार में इसके 3 वेरिएंट और तीन ही कलर मिलते हैं। इसका टॉप मॉडल 40.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। यह बाइक 212.5 bhp की पावर और 123.6 Nm का पीक टॉर्क देता है।
दिया गया है एंटी लॉकिंग सिस्टम
बाइक में 43 mm के मैन्युअल-एडजस्टेबल शोवा बीपीएफ फ्रंट फोर्क्स और एक सैक्स रियर मोनो-शॉक मिलते हैं। बाजार में यह बाइक BMW S1000RR और Kawasaki ZX-10R से मुकाबला करती है। बाइक में सेफ्टी के लिए आगे और पीछे दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक मिलता है। इसमें एंटी लॉकिंग सिस्टम दिया गया है।
और पढ़िए – SUV सेगमेंट में तहलका मचाने आ रही Hyundai की यह इलेक्ट्रिक कार, मिलेंगे धाकड़ सेफ्टी फीचर्स
मोटरसाइकिल में दिए गए हैं चार ट्रिम
इसमें ट्विन-पॉड हेडलाइट, मस्कुलर फ्यूल टैंक, अंडरबेली एग्जॉस्ट और सिंगल साइडेड स्विंगआर्म मिलते हैं। बाइक में Full, High, Medium, और Low चार ट्रिम मिलते हैं। मोटरसाइकिल में बॉश कॉर्नरिंग ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल, स्लाइड कंट्रोल, इंजन ब्रेक कंट्रोल, पावर लॉन्च, बाई-डायरेक्शनल क्विक शिफ्टर और ऑटो टायर कैलिब्रेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
16 hrs agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
18 hrs ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
19 hrs ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
21 hrs agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
23 hrs agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
1 day ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
1 day agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
3 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
3 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines