Ducati Hypermotard 698 details in hindi: डुकाटी अपनी बाइक में स्पोर्ट्स लुक देता है, कंपनी की बाइक सुपर स्टाइलिश और हाई स्पीड जनरेट करती हैं। अब कंपनी अपनी नई बाइक Ducati Hypermotard 698 लेकर आने वाला है। हाल ही में इसे शोकेस किया गया है। यह बाइक बाजार में KTM 690 Duke से मुकाबला करेगी। दोनों रेसर लुक बाइक्स हैं, जिनमें हाई एंड एग्जॉस्ट और सेफ्टी के लिए दोनों टायरों पर डिस्क ब्रेक आते हैं।
Ducati Hypermotard 698 में 3.8 इंच का एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो इसके लुक्स को बढ़ाता है। सोशल मीडिया पर इसका एक टीजर वायरल हो रहा है। बाइक में 659cc का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन है, जो तेज रफ्तार के साथ खराब रास्तों पर हाई परफॉमेंस देता है। तेज स्पीड के लिए इस बाइक में 77.5bhp की पावर और 63Nm का टॉर्क जनरेट होता है। बाइक चंद सेकेंड में 0 से 100kmph की स्पीड़ पकड़ लेती है।
बाइक में एलईडी हेडलाइट और slim फ्यूल टैंक
Ducati Hypermotard 698 Mono शुरुआत में दो वेरिएंट Standard और RVE में पेश की जाएगी। हाई पिकअप के लिए इस बाइक में 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। यह बाइक एलईडी हेडलाइट और slim फ्यूल टैंक के साथ ऑफर की जाएगी। आरामदायक सफर के लिए इसमें फ्रंट में यूएसडी फोर्क और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिए जाएंगे। बाइक में सेफ्टी के लिए आगे और पीछे दोनों टायरों पर डिस्क ब्रेक मिलेगी।
ट्रैक्शन कंट्रोल और ट्यूबलेस टायर मिलते हैं
Ducati Hypermotard 698 Mono में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलेगा, यह सिस्टम दोनों टायरों से जुड़ा रहता है और तेज स्पीड में बाइक को कंट्रोल करने का अधिक समय देता है। बाइक में आरामदायक सिंगल पीस सीट मिलेगी। इसमें सिंपल हैंडलबार और रियर व्यू मिरर दिए गए हैं। बाइक में ट्यूबलेस टायर मिलते हैं। सड़क पर मजबूत पकड़ के लिए इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल दिया गया है। यह बाइक तेज स्पीड और हाई माइलेज के अलग-अलग मोड ऑप्शन के साथ आती है।
एलईडी लाइट और बड़ा फ्यूल टैंक
Ducati Hypermotard 698 Mono को टक्कर देने वाली KTM 690 Duke की बात करें तो इस बाइक का लंबे समय से केटीएम लवर्स इंडिया में लॉन्च का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल कंपनी ने अपनी इस बाइक की लॉन्च डेट की जानकारी शेयर नहीं की है। बताया जा रहा है कि इसकें 650सीसी का हाई पावर इंजन मिलेगा। केटीएम की इस बाइक में दोनों टायरों पर डिस्क ब्रेक मिलेंगे। बाइक में शॉर्प एज एलईडी लाइट मिलेगी। इसमें बड़ा फ्यूल टैंक और स्लीक लुक टेललाइट ऑफर की जाएगी। बाइक में हाई एंड एग्जॉस्ट दिया गया है। कंपनी इसमें यंगस्टर्स के लिए ओरेंज और नियॉन कलर ऑप्शन ऑफर करेगी।
ये भी पढ़ें: क्या Honda Activa 7G होगी Hybrid? एडिशन पावर से बचेगा पेट्रोल का खर्च
ये भी पढ़ें: Royal Enfield को टक्कर देती है ये बाइक, 17 लीटर का फ्यूल टैंक और 348cc का धाकड़ इंजन, जानें कीमत
ये भी पढ़ें: Yamaha टू व्हीलर लवर्स की बल्ले-बल्ले, सस्ते में मिल रहे ये 2 स्कूटर, 49 Kmpl की माइलेज
संबंधित खबरें
Safari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
28 mins agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 hr agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines