Driving Licence New Draft Rules: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने जा रहे हैं या आपके पास पहले से DL है, तो इससे जुड़े नए प्रस्तावों के बारे में जानना जरूरी है. केंद्र सरकार लाइसेंस की प्रक्रिया को आसान बनाने के साथ ड्राइविंग टेस्ट के नियम भी सख्त करने की तैयारी कर रही है. नए ड्राफ्ट के मुताबिक, लाइसेंस में पता, मोबाइल नंबर और ईमेल जैसी जानकारी अपडेट कराने के लिए फीस नहीं देनी पड़ सकती है. वहीं, ड्राइविंग टेस्ट में पास होने के लिए जरूरी अंक 60% से बढ़ाकर 75% करने का प्रस्ताव है. इसके अलावा, आवेदन की प्रक्रिया, एड्रेस प्रूफ और सुरक्षित ड्राइविंग की ट्रेनिंग से जुड़े कई बदलाव भी प्रस्तावित हैं.
इन 9 बदलावों का प्रस्ताव
- पता और मोबाइल अपडेट मुफ्त- आधार ऑथेटिकेशन जरिए ड्राइविंग लाइसेंस में नाम, पता, मोबाइल नंबर या ईमोल आईडी अपने करने पर कोई फीस नहीं लगेगी. ऐसा प्रस्ताव सरकार ने ड्राफ्ट में रखा है.
- लर्नर लाइसेंस पासिंग मार्क 75%– सेस सेफ-ड्राइविंग ट्यूटोरियल असेसमेंट का पासिंग स्कोर 60% से बढ़ाकर 75% करने का प्रस्ताव रखा गया है, ताकि सुरक्षा नियम कड़े हों.इसके साथ ही सुरक्षित ड्राइविंग से जुड़े ट्यूटोरियल की अवधि कम से कम 30 मिनट रखने की बात कही गई है.
- 15 दिनों में फैसला जरूरी- लाइसेंस में नाम, पता या दूसरी जानकारी बदलवाने के लिए आवेदन करने के बाद लोगों को लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े, इसके लिए भी समयसीमा तय करने का प्रस्ताव है. ड्राफ्ट के मुताबिक, संबंधित लाइसेंसिंग अथॉरिटी को आवेदन मिलने के 15 दिनों के भीतर उसे मंजूर या खारिज करना होगा.
- 30 दिन में ऑटोमैटिक मंजूरी (Deemed Approved)- अगर पता बदलने के आवेदन पर 30 दिनों तक कोई फैसला नहीं होता, तो उसे अपने आप मंजूर (Deemed Approved) मान लिया जाएगा.
- बिजली और गैस बिल बनेंगे एड्रेस प्रूफ- पते के प्रमाण (Address Proof) के लिए 3 महीने से पुराने बिजली और घरेलू एलपीजी गैस बिल मान्य होंगे. इसके लिए जरूरी होगा कि बिल आवेदन जमा करने की तारीख से तीन महीने से ज्यादा पुराना न हो. जबकि LIC पॉलिसी अब मान्य नहीं होगी.
- एक ही फॉर्म (Form 2A) से कई काम- रिन्यूअल, डुप्लीकेट लाइसेंस, नया वाहन क्लास जुड़वाने जैसी कई सेवाओं के लिए बार-बार अलग फॉर्म नहीं भरना होगा. इसमें ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण, डुप्लीकेट लाइसेंस बनवाना, लाइसेंस में वाहन की नई कैटेगरी जुड़वाना और नाम या पता बदलवाना जैसी सेवाएं शामिल हैं.
- Sarathi पोर्टल से ऑटो-फिल डेटा- ऑनलाइन आवेदन के दौरान धारक की पुरानी जानकारी Sarathi Portal से अपने आप (Electronically) फैच हो जाएगी. हालांकि, अगर किसी आवेदक की कोई जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है, तो उसे वह विवरण खुद भरना पड़ सकता है.
- वाहन कैटेगरी हटाना आसान- यदि आप लाइसेंस से किसी गाड़ी की कैटेगरी (जैसे हैवी व्हीकल) सरेंडर करना चाहते हैं, तो 7 दिनों के भीतर उस पर कार्रवाई होगी.हालांकि, अगर कोई व्यक्ति किसी वाहन कैटेगरी को स्थायी रूप से सरेंडर करता है, तो प्रस्तावित नियम के तहत वह सरेंडर की तारीख से एक साल तक उसी कैटेगरी का लर्नर लाइसेंस या ड्राइविंग लाइसेंस लेने के लिए पात्र नहीं होगा.
- DL फॉर्म में इमरजेंसी कॉन्टैक्ट और अंगदान का ऑप्शन- फॉर्म में इमरजेंसी कॉन्टैक्ट का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करने की व्यवस्था भी शामिल है. इसके अलावा, ब्लड ग्रुप की जानकारी अनिवार्य करने और Organ Donor यानी अंगदान से जुड़े विकल्प को फॉर्म में शामिल करने का प्रस्ताव है.
कब से लागू होंगे ड्राइविंग लाइसेंस के नए नियम?
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय(MoRTH) ने इन बदलावों से जुड़ी अधिसूचना 16 अक्टूबर 2026 को जारी की थी, जो 21 अक्टूबर को राजपत्र में प्रकाशित हुई. फिलहाल ये ड्राफ्ट नियम हैं, जिन्हें अभी अंतिम मंजूरी नहीं मिली है. सरकार ने प्रस्तावों पर 30 दिनों के भीतर सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं.
लोग अपने सुझाव मंत्रालय के अपर सचिव (MVL, Transport & Road Safety), सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, परिवहन भवन, संसद मार्ग, नई दिल्ली-110001 को भेज सकते हैं. इसके लिए comments-morth@gov.in ईमेल भी दिया गया है.
सरकार सुझावों और आपत्तियों पर विचार करने के बाद नियमों को अंतिम रूप दे सकती है. इसलिए फिलहाल ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने या उसमें कोई बदलाव कराने वालों को मौजूदा नियमों के हिसाब से ही आवेदन करना चाहिए.
ये भी पढे़ं- Driving License Mobile Number Update: घर बैठे ऐसे बदलें DL से लिंक मोबाइल नंबर, नहीं लगाने पड़ेंगे RTO के चक्कर
संबंधित खबरें
कम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
3 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
5 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
21 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
23 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
2 days agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
2 days agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines