Mahindra Thar Roxx भारत में लॉन्च हो गई है। 12.99 लाख रुपये से इसकी कीमत शुरू होती है। 3 डोर थार की तुलना में नई थार 5 डोर में न सिर्फ आपको स्पेस अच्छा मिलता है बल्कि इसका डिजाइन भी ज्यादा प्रीमियम नज़र आता है। कंपनी को उम्मीद है नए मॉडल को ग्राहकों का खूब सारा प्यार मिलेगा। लेकिन अगर आप नई Thar Roxx को ख़रीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको इसके टॉप 5 फीचर्स बता रहे हैं जो आपके लिए लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
बढ़िया स्पेस
नई थार रोक्स में स्पेस की कोई कमी नहीं है । 5 लोग बड़े ही आराम से बैठ सकते हैं। इसके अलावा इसके बूट में भी आपको काफी जगह मिलेगी । आप काफी सामान रख सकते हैं। जगह इतनी जगह है कि बड़े बैग्स आप बूट में रख सकते हैं। यानी अगर आप फैमिली के साथ जा रहे तो आपके कम स्पेस की शिकायत नहीं होगी ।
9 स्पीकर के साथ साउंड सिस्टम
महिंद्रा थार रॉक्स में हर्मन कार्डन का साउंड सिस्टम लगा है। इसमें 9 स्पीकर्स, एक 12-चैनल डेडिकेटेड 560-वाट एम्प्लीफायर दिया है। इतना ही नहीं ऑडियो सिस्टम यूजर को प्री-सेट ऑप्शन में से अपनी पसंदीदा सेटिंग चुनने की सुविधा देता है। यह एक प्रीमियम फीचर है ।
आरामदायक सीटें
Mahindra Thar Roxx की सीटें बेहद आरामदायक हैं। पिछली सीट वाकई इम्प्रेस करती है। इतना ही नहीं आगे की दोनों सीटें वेंटिलेटेड हैं। लेकिन थाई सपोर्ट की कमी है। लेकिन सीटों का फैब्रिक और क्वालिटी अव्वल है।
क्लाइमेट कंट्रोल
नई Thar Roxx में ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल फीचर की सुविधा मिल रही है। आजकल ये फीचर काफी तेजी से पॉपुलर हो रहा है। इस फीचर का मज़ा सिर्फ AX3L, AX5L और AX7L वेरिएंट में ही मिलेगा।
बड़े ORVMs
नई Thar Roxx के ORVMs बड़े हैं और इसलिए आपको आसानी से बाहर का व्यूज एक दम साफ़ और क्लियर देख सकते हैं। इतना ही नहीं रॉक्स में इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs दिए गए हैं। टॉप मॉडल में पावर फोल्डिंग ORVM फीचर भी दिया गया है। ड्राइवर को ORVM को एडजस्ट करने के लिए विंडो को नीचे करने की जरूरत नहीं है।
यह भी पढ़ें: आनंद महिंद्रा के कार कलेक्शन में शामिल हो सकती है ये SUV
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
11 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
13 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
16 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
17 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
18 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines