Anand Mahindra Car Collection: हाल ही में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने नई 5 डोर थार को भारत में लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 12.99 लाख रुपये से शुरू होती है। इसे आप पेट्रोल और डीजल इंजन में खरीद सकते हैं। लॉन्च के मौके पर महिंद्रा ग्रुप के चेयरपर्सन आनंद महिंद्रा मौजूद नहीं थे। इनके काफिले में एक से बढ़कर एक कारें मौजूद हैं। थार का 3 डोर मॉडल भी इनके पास है। ऐसे में उम्मीद लगाईं जा रही है कि आनंद महिंद्रा के गैराज में नई थार रोक्स भी शामिल हो सकती है। आइये जानते हैं किन-किन गाड़ियों से सजा है आनंद महिंद्रा का गैराज।
महिंद्रा Alturas G4 BS6 एक बेहद प्रीमियम और शानदार एसयूवी है। इसमें 2.2L का डीजल इंजन लगा है। डिजाइन से लेकर इंजन के मामले में यह दमदार एसयूवी है। महिंद्रा अल्ट्रस की एक्स-शोरूम कीमत 27.70 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 3D 360-डिग्री व्यू कैमरा, 20.32-सेंटीमीटर का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन सिस्टम और एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Mahindra Scorpio/N
आनंद महिंद्रा अक्सर स्कॉर्पियो की भी सवारी करते हैं, जिसकी कीमत 13.85 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें बढ़िया स्पेस मिल जाता है। इसमें लगा दमदार इंजन इसकी पहचान है। इसमें 18-सेंटीमीटर का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है, इसके अलावा रिवर्स पार्किंग कैमरा का फीचर भी दिया गया है। स्कॉर्पियो की एक्स-शोरूम की कीमत 13.85 लाख रुपये से शुरू होती है। बात महिंद्रा स्कॉर्पियो N की करें तो यह एक दमदार एक पॉपुलर फुल साइज़ एसय है।
फीचर्स की बात करने तो इसमें इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 3D साउंड का मजा ले सकते हैं, क्योंकि इसमें 12 सोनी स्पीकर्स लगाए गए हैं। महिंद्रा स्कॉर्पियो N की एक्स-शोरूम प्राइस 16.99 लाख रुपये से शुरू है। सोर्स के मुताबिक महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक भी इनके गैराज में खड़ी है। इस कार की एक्स-शोरूम प्राइस 13.59 लाख रुपये से शुरू है।
थार को ग्लोबल NCAP ने एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में 4-स्टार रेटिंग दी है। ग्लोबल NCAP ने एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में 4-स्टार रेटिंग दी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 11.35 लाख रुपये से शुरू होती है। XUV700 भी आनंद महिंद्रा के कलेक्शन में शामिल है। महिंद्रा XUV700 की एक्स-शोरूम प्राइस 13.99 लाख रुपये से शुरू होकर 26.99 लाख रुपये तक जाती है।