Air Conditioner Affect Mileage: गर्मी के मौसम में फ़ोर व्हीलर सबसे ज्यादा सुकून देता है। तपती धूप में जब आप घर से बाहर निकलते हैं तो और आपके पास एयर कंडीशनर वाली कार है तो फिर धूप से क्या डरना? आराम से कार में बैठो, एसी ऑन करो और निकल पड़ो… लेकिन कई बार लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या एसी चलाने से इसका असर कार की माइलेज पर भी पड़ता है? क्या एसी कार की माइलेज को घटा सकता है? आइये जानते हैं इस रिपोर्ट में….
कैसे काम करता है AC?
कार में जब AC को ऑन किया जाता है, तो सबसे कंप्रेसर रेफ्रिजरेंट गैस का प्रेशर बनाता है। इससे एक दबाव पैदा होता है, जो टेम्प्रेचर को liquid में बदल देता है। फिर ये liquid बाहर की हवा से मिलकर गर्मी को बाहर फेंकता है और ठंडा हो जाता है। जब रिसीवर ड्रायर से नमी मिट जाती है तो ये और भी ठंडा हो जाता है। कार का इंजन स्टार्ट होने के बाद ही AC कंप्रेसर से जुड़ी बेल्ट घूमती है और कूलिंग शुरू होती है।
माइलेज पर पड़ता है असर?
सबसे पहले तो ये जानना जरूरी है कि हर चीज को यूज करने की एक समय सीमा निर्धारित होती है। ठीक इसी तरह कार में AC चलाने की एक लिमिट होती है। ऑटो एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आप कार में AC चलाते हैं तो इसका माइलेज पर कुछ खास असर नहीं होता लेकिन अगर आप लंबे टूर पर जा रहे हैं और AC चलाकर छोड़ दिया तो ये आपकी कार की माइलेज को इफेक्ट कर सकता है। इससे कार की माइलेज में 5 से 7 फीसदी गिरावट आने की उम्मीद बढ़ जाती है।
कार ठंडी होने बाद AC बंद करना चाहिए ?
ऑटो एक्सपर्ट्स की मानें तो ड्राइविंग के दौरान कार में टेम्प्रेचर को मेंटेन रखने के लिए AC ऑन करें और ठीक-ठाक कूलिंग होने के बाद AC ऑफ कर दें। इससे आपको गर्मी भी नहीं लगेगी और कार की माइलेज पर असर भी नहीं पड़ेगा। साथ ही ध्यान रखें कि ज्यादा तेज AC न चलाएं। ठंडी और फ्रेश एयर के लिए कई बार विंडो ओपन करना भी बेहतर ऑप्शन होता है। इसके अलावा तेज AC चलाना हेल्थ के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है।
यह भी पढ़ें: हाथ से जाने न पाए मौका! मारुति इन 4 कारों पर दे रही है 68,000 रुपये का डिस्काउंट
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
14 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines