हाथ से जाने न पाए मौका! मारुति इन 4 कारों पर दे रही है 68,000 रुपये का डिस्काउंट

मई का महीना एक नई कार खरीदने के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है… क्योंकि मारुति सुजुकी आपकी कारों पर दे रही है काफी बड़ा डिस्काउंट। इस डिस्काउंट का फायदा सिर्फ 31 मई तक ही उठाया जा सकता है।

Maruti_11dccc

Maruti Suzuki Discount: इस महीने (मई 2024) अगर आप मारुति सुजुकी की नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो ये मौका काफी अच्छा साबित हो सकता है आपके लिए। कंपनी ने अपनी हैचबैक कारों पर काफी अच्छा डिस्काउंट, ऑफर किया है। इस डिस्काउंट पर आप पूरे 68000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट पा सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे यह डिस्काउंट सिर्फ 31 मई 2024 तक लागू रहेगा। ऑफर्स की अधिक जानकारी के लिए आप मारुति सुजुकी शोरूम से संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन

Maruti Alto K10

  • डिस्काउंट: 63,100 रुपये

मारुति सुजुकी अपनी छोटी कार Alto K10 पर इस महीने 63,100 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस कार की कीमत  3.99 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 1000cc का इंजन लगा है। एक लीटर में यह कार 25km तक की माइलेज ऑफर करती है। कार में 5 लोगों के बैठने की  जगह है। ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में एडल्ट सेफ्टी में ऑल्टो को 2 स्टार और चाइल्ड सेफ्टी में जीरो ‘0’ स्टार मिले हैं।

विज्ञापन

Maruti WAgonR

  • डिस्काउंट: 68,100 रुपये

भारत में वैगन-आर सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कार है। इस महीने इस पर 68,100 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस कार में 1.0L और 1.2L के इंजन ऑप्शन मिलते हैं। वैगन-आर की कीमत 5.54 लाख रुपये से शुरू होती है। एक लीटर में यह कार 26 km की माइलेज ऑफर करती है।

विज्ञापन

Maruti Celerio

  • डिस्काउंट: 58,100 रुपये

मारुति सेलेरियो एक बहुत ही स्टाइलिश कार है। अगर आप इस महीने इसे खरीदते हैं  तो आपको 58,100 रुपये का डिस्काउंट इस कार पर मिल जाएगा। इसमें 1000cc का पेट्रोल इंजन दिया है। एक लीटर में यह कार 26 km की माइलेज देती है।  सेलेरियो की कीमत 5.36 लाख रुपये से शुरू होती है।

Maruti S-Presso

  • डिस्काउंट: 58,100 रुपये

मारुति सुजुकी की माइक्रो एसयूवी S-Presso  को इस महीने खरीदने पर पूरे 58,100 रुपये का डिस्काउंट का फायदा आपको मिलेगा। इस कार की कीमत 4.26 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें भी आपको 1000cc का इंजन मिलेगा। एक लीटर में यह कार 26 km की माइलेज ऑफर करती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ