Car Fire Causes: इन दिनों गर्मी तेज पड़ रही है। दोपहर के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल भरा हो जाता है। गर्मी में अक्सर कारों में आग लगने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। अब कार में आग लगने के वैसे तो कई कारण होते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी कारण सामने आ रहे हैं जिन पर लोगों का ध्यान ही नहीं जाता। इस रिपोर्ट में हम आपको उन्हीं कारणों के बारे में भी जानकारी दे रहे हैं।
कार में आग लगने के असली कारण
अगर आपकी कार बाहर ऐसी जगह पार्क होती है जहां धूप सीधे केबिन में प्रवेश करती है तो यह खतरनाक साबित हो सकता है।अगर आपकी कार में प्लास्टिक की खाली बोतलें हैं और उन पर धूप सीधी पड़ रही है तो यह आग का कारण बन सकती है क्योंकि धूप प्लास्टिक पर टकरा कर उसे बर्न करने का काम करेगी जिससे प्लास्टिक की बोतल जल सकती है और कार में आग लग सकती है इसलिए कार में प्लास्टिक की बोतलें रखना आज ही बंद करें।
अगर कार में लाइटर रखते हैं तो आज ही इसे कार से निकाल दें क्योंकि रिपोर्ट में दावा किया है कि तेज धूप की वजह से लाइटर में आग लगने का खतरा बढ़ जाता है इसके अलावा अगर अगर डैश बोर्ड पर स्मार्टफोन रखते हैं और उस पर धूप सीधा पड़ती है तो यह भी आग का कारण बनता है।
file photo
इन बातों का रखें ध्यान
अपनी कार में थर्ड पार्टी या लोकल एक्सेसरीज़ लगाने से बचें।अक्सर देखने में आता है कि लोग सस्ते के चक्कर में नकली सस्ती एक्सेसरीज को अपनी कार में अप्रशिक्षित मैकेनिक से फिट करवा लेते हैं।
कई बार गलत वायरिंग से कार में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग जाती है। इसके अलावा सस्ती CNG किट भी कार में न लगाएं। अपनी कार की समय पर सर्विस कराएं और खराब पार्ट्स को समय रहते बदल दें। जहां तक संभव हो गर्मी में कार को किसी ठंडी जगह पर ही पार्क करें
यह भी पढ़ें: महिंद्रा थार 5-डोर में मिलेगी ADAS टेक्नोलॉजी, इस दिन होगी भारत में लॉन्च
यह भी पढ़ें: केवल 1999 रुपये देकर ले जाओ Honda Shine, कंपनी ने निकाला खास ऑफर
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
4 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
6 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
9 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
10 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
11 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines