Discount on Hero HF 100: हीरो एचएफ 100 भारतीय वाहन बाजार की सबसे सस्ती बाइक्स में से एक है। हालांकि, हाल ही में कंपनी ने इस बाइक की कीमत में इजाफा किया है। लेकिन यह बाइक अभी भी देश की सबसे सस्ती बाइक्स में शुमार होने के साथ उतनी ही लोकप्रिय बनी हुई है।
अगर आप इस फेस्टिव सीजन में Hero HF 100 बाइक खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। क्योंकि इस फेस्टिव सीजन में आप इस बाइक पर बड़ी बचत कर सकते हैं। इस बाइक की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 55,768 रुपये है। आज हम आपको इस बाइक पर मिल रहे सभी ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। हम आपको इस बाइक के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के बारे में भी बताएंगे।
अभी पढ़ें – मर्सिडीज बेंज के CEO ट्रैफिक में फंसे, फिर इस तरह पहुंचे मंजिल तक, हर कोई चौंका
Hero HF 100 पर 3,000 रुपये का फेस्टिव ऑफर है। साथ ही इस फेस्टिव ऑफर में इस बाइक को खरीदने वाले ग्राहकों को 1,000 रुपये के लोन पर 30 रुपये का ईएमए विकल्प मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी ने कुछ और ऑफर्स की भी घोषणा की है। इसके साथ ही कुछ नियम और शर्तें भी लागू की गई हैं।
Discount on Hero HF 100: इंजन और परफॉर्मेंस
इस बाइक में कंपनी ने 97.2cc का 4 स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर, फ्यूल इंजेक्टेड, एयर कूल्ड इंजन दिया है। इस इंजन के पावर आउटपुट की बात करें तो यह इंजन 8,000 आरपीएम पर 7.91 बीएचपी की पॉवर और 5,000 आरपीएम पर 8.05 एनएम का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। इसमें 4 स्पीड गियरबॉक्स है। Hero HF 100 70 kmpl तक का माइलेज देती है।
हीरो एचएफ 100 के डायमेंशन्स
हीरो एचएफ 100 बाइक 1965 मिमी लंबी, 720 मिमी चौड़ी, 1045 मिमी लंबी है। इस बाइक का व्हीलबेस 1235mm और ग्राउंड क्लियरेंस 165mm है। इस बाइक की ऊंचाई 805 मिमी है।
अभी पढ़ें – अभी खरीदें कार और पैसे दें अगले साल, फेस्टिव सीजन पर होंडा लाई धासूं ऑफर
Discount on Hero HF 100: कलर ऑप्शन्स
हीरो एचएफ 100 भारतीय बाजार में केवल एक ही रंग विकल्प में आता है। यानी आप इस बाइक को सिर्फ ब्लैक और रेड थीम में ही खरीद सकते हैं।
वजन और ईंधन टैंक क्षमता
हीरो एचएफ 100 का वजन 110 किलो है और इसमें 9.1 लीटर का फ्यूल टैंक है।
अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
त्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
36 mins agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
17 hrs agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
2 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
2 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
2 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
3 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
3 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
3 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
4 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines