Delhi Vehicle Entry Rules: दिल्ली में सर्दियों की शुरुआत के साथ ही प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगता है. ऐसे में हवा की गुणवत्ता सुधारने के लिए सरकार ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में 1 नवंबर से दिल्ली में आने-जाने वाले वाहनों के लिए नए नियम लागू किए जा रहे हैं. इन नियमों के तहत कुछ गाड़ियों की एंट्री पर रोक रहेगी, जबकि बिना वैध प्रदूषण प्रमाणपत्र के पेट्रोल-डीजल भी नहीं मिलेगा. इसके अलावा पार्किंग चार्ज में भी बढ़ोतरी की गई है. अगर आप दिल्ली या आसपास रहते हैं और रोजाना गाड़ी से शहर आते-जाते हैं, तो इन बदलावों को जानना आपके लिए जरूरी है.
किन गाड़ियों को दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री?
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी एडवायजरी के मुताबिक, 1 नवंबर से दिल्ली में बीएस-6 एमिशन नॉर्म्स से नीचे के ऐसे वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी, जो दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड हैं. यह पाबंदी 31 जनवरी तक लागू रहेगी. यानी अगर आपकी गाड़ी दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड है और वह बीएस-6 नियमों को पूरा नहीं करती है, तो आप उसे इस दौरान दिल्ली नहीं ला सकेंगे. हालांकि, कुछ वाहनों को इस नियम से छूट दी गई है.
इन वाहनों को मिलेगी छूट
एडवायजरी के मुताबिक, बीएस-6 मानकों का पालन करने वाले वाहनों के अलावा सीएनजी और इलेक्ट्रिक गाड़ियों को भी दिल्ली में एंट्री मिलेगी. छूट की श्रेणी में आने वाले अन्य वाहन भी शहर में जा सकेंगे. ये पाबंदियां उन गाड़ियों पर लागू होंगी, जो बीएस-6 एमिशन नॉर्म्स को पूरा नहीं करती हैं या जिनके पास वैध पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट (PUCC) नहीं है.
दिल्ली में नहीं जा सकेंगे दूसरे शहरों के ये ट्रक
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रकों को लेकर भी निर्देश जारी किए हैं. जिन ट्रकों को दिल्ली के अंदर नहीं जाना है, उन्हें शहर में एंट्री करने से बचना होगा. ऐसे ट्रक दिल्ली में आने के बजाय पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल कर सकते हैं. पुलिस ने वाहन चालकों को सलाह दी है कि किसी भी सफर पर निकलने से पहले अपनी गाड़ी की पात्रता और लागू नियमों की जानकारी जरूर चेक कर लें.
बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा फ्यूल
दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए ‘नो वैलिड PUCC, नो फ्यूल’ पॉलिसी भी लागू होगी. इसके तहत जिन वाहनों के पास वैध पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट नहीं होगा, उन्हें पेट्रोल या डीजल नहीं दिया जाएगा. हालांकि, सीएनजी कार इस्तेमाल करने वाले लोगों को इस पाबंदी से राहत मिलेगी.
डबल हुआ पार्किंग चार्ज
प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली में 1 नवंबर से पार्किंग चार्ज भी बढ़ाया गया है. अब अधिकृत पार्किंग स्थलों पर प्राइवेट वाहनों को पहले के मुकाबले दोगुना शुल्क देना होगा. हालांकि, इलेक्ट्रिक वाहनों को पार्किंग चार्ज में छूट दी गई है. इसके अलावा, पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार ने 150 नई इलेक्ट्रिक बसें जोड़ने का भी ऐलान किया है.
ये भी पढ़ें- 1 नवंबर से बदल रहे हैं ये 7 बड़े नियम! LPG, FASTag, कॉलिंग और क्रेडिट कार्ड का आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर
संबंधित खबरें
नवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
5 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
6 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines