Delhi EV Policy 2026: दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने EV पॉलिसी 2026 का ड्राफ्ट जारी कर दिया है, और अगर आप नई इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है. इस नई पॉलिसी में सब्सिडी और छूट के नियमों में बदलाव किया गया है, जिससे यह समझना जरूरी हो जाता है कि आखिर आपको कितना फायदा मिलेगा और कब खरीदना सबसे सही रहेगा.
टू-व्हीलर पर घटती सब्सिडी का फायदा
नई पॉलिसी के तहत इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर मिलने वाली सब्सिडी हर साल कम होती जाएगी. पहले साल में बैटरी क्षमता के हिसाब से 10,000 रुपये प्रति kWh की सब्सिडी मिलेगी, जिसकी अधिकतम सीमा 30,000 रुपये है. दूसरे साल में यह घटकर 6,600 रुपये प्रति kWh (अधिकतम 20,000 रुपये) रह जाएगी और तीसरे साल में यह और कम होकर 3,300 रुपये प्रति kWh (अधिकतम 10,000 रुपये) हो जाएगी. साथ ही, सिर्फ वही इलेक्ट्रिक स्कूटर या बाइक इस योजना के दायरे में आएंगे जिनकी एक्स-फैक्ट्री कीमत 2.25 लाख रुपये से कम है.
उदाहरण से समझें कीमत में फर्क
मान लीजिए आप TVS iQube खरीदने की सोच रहे हैं, जिसकी दिल्ली में कीमत करीब 1.15 लाख रुपये है और बैटरी क्षमता 2kWh है. ऐसे में पहले साल यह स्कूटर करीब 95,000 रुपये में मिल सकता है. दूसरे साल इसकी कीमत लगभग 1.02 लाख रुपये और तीसरे साल करीब 1.08 लाख रुपये तक पहुंच जाएगी. यानी जितनी जल्दी खरीदेंगे, उतना ज्यादा फायदा मिलेगा.
पुरानी गाड़ी स्क्रैप कराने पर एक्स्ट्रा लाभ
अगर आपके पास दिल्ली में रजिस्टर्ड BS-IV या उससे पुरानी पेट्रोल या डीजल टू-व्हीलर है और आप उसे स्क्रैप कराकर 6 महीने के अंदर नई इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदते हैं, तो आपको 10,000 रुपये का अतिरिक्त इंसेंटिव मिलेगा. ऐसे में वही स्कूटर पहले साल करीब 85,000 रुपये, दूसरे साल 92,000 रुपये और तीसरे साल 98,000 रुपये तक का पड़ सकता है.
फोर-व्हीलर पर सीधे सब्सिडी नहीं, लेकिन राहत जरूर
इलेक्ट्रिक कारों के लिए इस बार कोई सीधी खरीद सब्सिडी नहीं दी गई है, लेकिन सरकार ने स्क्रैपिंग इंसेंटिव का रास्ता चुना है. अगर आपके पास BS-IV या उससे पुरानी कार है और आप उसे स्क्रैप कराकर 6 महीने के अंदर नई EV खरीदते हैं, तो आपको 1 लाख रुपये तक की छूट मिल सकती है. इसके अलावा रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस में छूट पहले की तरह जारी रहेगी.
इलेक्ट्रिक कार की कीमत कैसे होगी कम
उदाहरण के तौर पर, अगर आप अपनी पुरानी पेट्रोल कार स्क्रैप कराते हैं और Tata Nexon EV खरीदते हैं, जिसकी कीमत दिल्ली में करीब 14 लाख रुपये है, तो यह लगभग 13 लाख रुपये में पड़ सकती है. हालांकि यह फायदा सिर्फ पहले 1 लाख खरीदारों तक सीमित रहेगा.
हाइब्रिड कारों को भी मिला फायदा
इस बार पॉलिसी में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कारों को भी राहत दी गई है. इन पर रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस में 50% तक की छूट मिलेगी. जैसे Maruti Suzuki VXI Strong Hybrid की कीमत करीब 19 लाख रुपये है, जिसमें करीब 1.6 लाख रुपये का रोड टैक्स लगता है. 50% छूट मिलने के बाद यह करीब 80,000 रुपये सस्ती हो जाएगी.
कब खरीदना रहेगा सबसे फायदे का सौदा
पूरी पॉलिसी को देखें तो साफ है कि अगर आप इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने की सोच रहे हैं, तो शुरुआत के साल में खरीदना सबसे ज्यादा फायदेमंद रहेगा. वहीं कार खरीदारों के लिए स्क्रैपिंग इंसेंटिव का फायदा उठाना समझदारी होगी. सही समय पर लिया गया फैसला आपकी जेब पर बड़ा असर डाल सकता है.
ये भी पढ़ें- 406 टन की ट्रेन खींच गई ये SUV! लॉन्च से पहले ही किया कारनामा, देख रह जाएंगे दंग
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
5 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
7 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines