Daewoo ने टू व्‍हीलर से लेकर कमर्शियल वाहनों के लिए इंजन ऑयल किये पेश! पर्यावरण भी बनेगा बेहतर

देवू लुब्रिकेंट्स भारत की अलग-अलग ड्राइविंग के हिसाब से बनाए गए हैं। एमआईएल के साथ इस समझौते का लक्ष्य है कि नई तकनीक का इस्तेमाल करके इंजन को लंबे समय तक चलाया जा सके, तेल की खपत को कम किया जा सके और पर्यावरण को बचाने में मदद की जा सके।

Daewoo
विज्ञापन

Daewoo Lubricant ने अब भारत में कदम रख दिया है। Daewoo ने मंगाली इंडस्ट्रीज लिमिटेड (MIL) के साथ पार्टनरशिप में भारत में अपने लुब्रिकेंट्स की नई रेंज को पेश किया है।  देवू लुब्रिकेंट्स की ओर से टू-व्हीलर, पैसेंजर कारों, कमर्शियल वाहन और एग्रीकल्‍चर सेगमेंट के वाहनों के लिए खास तौर पर डिजाइन किए गए हाई परफॉर्मेंस इंजन ऑयल को उतारा  है। देवू इंडियन ऑटोमोबाइल इंडस्ट्रीज को बेहतर बनाने और ग्राहकों को अच्छी क्वॉलिटी के लुब्रिकेंट्स देने के मकसद से कार कर रही है।

कंपनी ने प्रमुख मेट्रो शहरों और टियर-2 शहरों से शुरू करते हुए चरणबद्ध तरीके से पेशकश की रणनीति अपनाई है। कंपनी को मजबूत डीलरशिप और वितरण नेटवर्क का समर्थन हासिल है। महाराष्ट्र के वाडा में 40,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाली एक निर्माण इकाई पहले ही स्थापित की जा चुकी है।

Advertisment

जानकारी के लिए बता दें कि देवू ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स सेगमेंट में अपनी बेहतरीन इंजीनियरिंग के लिए जानी जाती है और अब वह भारत में भी गाड़ियों के तेल भी बनाएगी। कंपनी का कहना है कि देवू लुब्रिकेंट्स के आने से भारतीय तेल बाजार में एक नया स्तर आएगा और भारतीय ग्राहकों को यहां के मौसम के हिसाब से बने अच्छे तेल मिलेंगे।

देवू लुब्रिकेंट्स भारत की अलग-अलग ड्राइविंग के हिसाब से बनाए गए हैं। एमआईएल के साथ इस समझौते का लक्ष्य है कि नई तकनीक का इस्तेमाल करके इंजन को लंबे समय तक चलाया जा सके, तेल की खपत को कम किया जा सके और पर्यावरण को बचाने में मदद की जा सके।  इस मौके पर देवू कंपनी में स्ट्रैटजी एंड ग्रोथ के डायरेक्टर विनीत सिंह ने देवू लुब्रिकेंट्स लॉन्च के मौके पर कहा कि Daewoo हमेशा से ही इनोवेशन, भरोसे और परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है।  देवू ग्राहकों को ऐसे प्रोडक्ट  देना चाहते हैं, जिन पर लोग भरोसा कर सकें। भारत में पहले से ही कई ब्रांड मौजूद हैं जो Oil बेचते हैं, अब देखना होगा Daewoo Lubricant को भारत में कितनी कामयाबी मिलती है।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ