Cyrus Mistri Death: टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन और शापूरजी-पालनजी समूह के वारिस साइरस मिस्त्री का रविवार को एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर पालघर के चरोटी इलाके में हुआ।
इस हादसे में साइरस मिस्त्री के साथ जहांगीर दिनशा पंडोले की भी मौत हो गई। जबकि कार चला रहीं मुंबई की स्त्री रोग विशेषज्ञ अनाहिता पंडोले और उनके पति डेरियस घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अनाहिता पंडोले ने वाहन से नियंत्रण खो दिया था और यह कार डिवाइडर से जा टकराई।
इस एक्सीडेंट के बाद से सवाल उठाए जा रहे हैं कि अत्याधुनिक सेफ्टी फीचर्स से लैस मर्सिडीज की एक मंहगी एसयूवी में सवार होने के बावजूद देश के दो प्रमुख उद्योगपतियों की जान कैसे चली गई? इसके जवाब में कई कारण बताए जा रहे हैं।
अभी पढ़ें – TATA ने लॉन्च की Jet Edition की दो नई एसयूवी, फीचर्स के सामने कीमत कुछ भी नहीं!
एयरबैग खुलने में हुई देरी
चिकित्सा अधीक्षक प्रदीप ढोड़ी (Pradeep Dhodi) ने बताया कि मिस्त्री और जहांगीर दोनों का ही सिर आगे वाली सीट से टकराया जिसके चलते दोनों की मौत हो गई।
बता दें कि मर्सिडीज-बेंज जीएलसी 220 डी (Mercedes-Benz GLC 220D) कार में पीछे की सीट के यात्रियों के लिए साइड कर्टन एयरबैग दिए जाते है। खबरों के मुताबिक शुरुआती जांच में पुलिस ने बताया है कि Airbags के देरी से खुलने की वजह से ये हादसा हुआ।
सीट बेल्ट नहीं पहनी
पुलिस के अनुसार, साइरस और जहांगीर ने सीट बेल्ट नहीं पहनी हुई थी, यही वजह थी की उन दोनों airbags खुलने से पहले ही उनका का सिर आगे वाली सीट से टकरगया। वही दूसरी तरफ पुलिस ने कहा कि अनैता और डारिस इस दुर्घटना में बच गए। क्योकि उन दोनों के सीटबेल्ट पहनी हुई थी जिस कारण उन दोनों के airbags टाइम से खुल गए।
कार की कीमत और विशेषताएं
मर्सिडीज बेंज जीएलसी 220 डी 4मैटिक मॉडल एक शक्तिशाली और शानदार कार है। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 68 लाख रुपये है। इसमें डीजल इंजन है। यह कार 17 kmpl का माइलेज देती है। इसमें 4 सिलेंडर वाला 1950 सीसी का इंजन है।
यह कार डायनामिक फ्रंट-रियर सस्पेंशन और पावर स्टीयरिंग के साथ आती है। इसमें डिस्क ब्रेक हैं। यह 5 सीटर कार है। इसमें फ्रंटियर पावर विंडोज, एयर कंडीशन, एडजस्टेबल हीटर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एयर क्वालिटी कंट्रोल, रिमोट इंजन स्टार्ट/ स्टॉप, लो फ्यूल वार्निंग लाइट जैसे फीचर्स हैं।
अभी पढ़ें – CISF ने संभाली आरआरएस मुख्यालय की सुरक्षा
सुरक्षा विशेषताएं
यह एक सुरक्षित कार है। इसमें कंपनी ने ड्राइवर और पैसेंजर एयरबैग के साथ नी एयरबैग समेत 7 एयरबैग दिए हैं। इसमें एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ब्रेक असिस्ट, सेंट्रल लॉकिंग, पावर डोर लॉक, चाइल्ड सेफ्टी लॉक, एंटी-थेफ्ट अलार्म जैसे कई सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं।
साथ ही इस कार में ट्रैक्शन कंट्रोल, एडजस्टेबल सीट, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल सिस्टम, इंजन इम्मोबिलाइजर, क्रैश सेंसर, इंजन चेक वार्निंग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल समेत कई दमदार सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
5 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
9 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines