Ola स्कूटर में आई थी खराबी, कंपनी ने नहीं किया ठीक; अब देने पड़ेंगे 50000, जानें क्या है मामला?

कंज्यूमर फोरम ने अपने आदेश में ओला को पीड़ित को 10 हजार रुपये मुकदमें का खर्च देने का भी निर्देश दिया है। कंपनी को ये रकम 30 दिन के भीतर देनी होगी।

Consumer forum, Ola, sundargarh, Odisha, district consumer forum

Ola EV

विज्ञापन

Consumer forum directs Ola to pay 50k to Sundargarh man: ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर सबसे ज्यादा बिकते हैं, लेकिन आए दिन इन स्कूटरों में बैटरी डाउन होने और अन्य तकनीकी खराबी आने की शिकायतें करते हैं। ऐसे ही एक मामले में ओडिशा की डिस्ट्रिक्ट कंज्यूमर फोरम ने ओला पर 50 हजार रुपये का हर्जाना देने का निर्देश दिया है।

मुकदमें पर खर्च होने वाले 10000 भी मिलेंगे

कंज्यूमर फोरम ने अपने आदेश में ओला को पीड़ित को 10 हजार रुपये मुकदमें का खर्च देने का भी निर्देश दिया है। फोरम ने स्पष्ट कहा कि अगर कंपनी 30 दिन के भीतर ऐसा करने में नाकाम रही तो उसे इस रकम पर 10 फीसदी ब्याज भी देना होगा। कंज्यूमर फोरम ने अपने आदेश में साफ कहा है कि या तो कंपनी हर्जाने की रकम दे या पीड़ित को नया स्कूटर दिया जाए।

विज्ञापन

ये था पूरा मामला 

पेश मामले में समीर कुमार ने ये शिकायत की थी। समीर का दावा था कि उसने जिले के उदितनगर स्थित ओला के शोरूम से 14 जून 2023 में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदा था। याचिका में कहा गया था कि 2 नवंबर 2023 में उसमें खराबी आ गई। शोरूम कर्मचारी ने उनके घर आकर स्कूटर की जांच की और उन्हें बताया कि स्कूटर की बैटरी खराब है और उसे बदलना पड़ेगा।

दोनों पक्षों को सुनने के बाद सुनाया गया फैसला

याचिकाकर्ता का कहना था कि लगातार आश्वसन के बाद भी उनकी बैटरी नहीं बदली गई। जिसके बाद उन्होंने तंग आकर 22 फरवरी 2024 को मामले की शिकायत डिस्ट्रिक्ट कंज्यूमर फोरम में की। जिस पर दोनों पक्षों को सुनने के बाद 22 अगस्त को फोरम ने अपना आदेश सुनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ