Honda Amaze Facelift: होंडा कार्स इंडिया अब भारत में अपनी 3rd जनरेशन अमेज (Honda Amaze) की लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। हाल ही में कंपनी ने इसका एक फोटो टीजर भी पेश किया है। इस बार नई अमेज में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नये अमेज के बाहरी डिजाइन से लेकर इसके इंटीरियर तक में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। Amaze का सीधा मुकाबला नई Maruti Dzire से होगा। नई डिजायर की कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडियापर आ चुके हैं। लेकिन इस बार भी डिजायर अपने खराब डिजाइन की वजह से निराश करती है। अब ऐसे में नई अमेज से ज्यादा उम्मीद हैं, क्योंकि मारुति की तुलना में होडा की कारों का डिजाइन बेहतर होता है।
4 दिसंबर को लॉन्च होगी Amaze Facelift
नई जेनरेशन Honda Amaze को भारत में आधिकारिक तौर पर 4 दिसंबर 2024 को लॉन्च कर दिया जाएगा। नई जेनरेशन Honda Amaze की कीमत को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन लॉन्च के दौरान इसकी कीमत का भी खुलासा कर दिया जायेगा।
टीजर हुआ जारी
लॉन्च से ठीक पहले होंडा ने नई अमेज का पहला टीजर जारी किया गया जिसमें इसके डिजाइन की थोड़ी जानकारी देखने को मिलती है। इस बार गाड़ी का लुक पूरी तरह से बदल जायेगा। नई Amaze में कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जाएगा।
होंडा की ओर से चार नवंबर 2024 को ही नई जेनरेशन अमेज का पहला टीजर जारी किया गया था। टीजर में गाड़ी के डिजाइन की झलक को दिखाया गया था। इसमें नई जेनरेशन Honda Amaze में कई बेहतरीन फीचर्स (2024 Amaze features) को दिया जाएगा। इसके साथ ही गाड़ी का लुक भी पूरी तरह से बदल दिया जाएगा। जारी हुए टीजर के मुताबिक नई डिजायर के फ्रंट में एलईडी लाइट्स देखने को मिलेंगी, इसके फ्रंट लुक को पूरी तरह से बदल दिया जाएगा।। इसके फ्रंट में ग्रिल और बंपर भी देखने को मिलेंगे। कार के साइड व्यू मिरर के डिजाइन को भी काफी डिजाइन मिलेगा।
इंजन और पावर
होंडा अमेज में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिल सकता है जो 89bhp की पावर और 110Nm का टॉर्क जनरेट जनरेट करता है और यह 5 स्पीड मैनुअल और CVT के साथ उपलब्ध है। लॉन्च होने पर इसकी टक्कर नई मारुति सुज़ुकी डिज़ायर, हुंडई ऑरा और टाटा टिगोर के साथ होगी। होंडा अमेज एक भरोसेमंद कार है और एक बार फिर अपने नए अवतार में यह ग्राहकों को लुभाने के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें: डायरेक्टर रोहित शेट्टी के स्टाइल में आज Skoda Kylaq होगी लॉन्च, 7.99 लाख से शुरू हो सकती है कीमत
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
7 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
11 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
13 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
14 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines