Compact Sedan car sale: कुछ साल पहले तक भारतीय बाजार में सेडान कार/कॉम्पैक्ट सेडान कारों की बिक्री काफी अच्छी होती थी, लोग सेडान कार खरीदना अपनी शान समझते थे। आम भाषा में कहें तो एक लम्बी कार होना कुछ साल पहले तक बड़ी बात हुआ करती थी। लेकिन जब से SUV सेगमेंट की एंट्री हुई है….तब से सेडान कारों से लेकर प्रीमियम हैचबैक कारों की डिमांड लगातार कम होने लग गई है। अब ऐसे में अगर आप भी इन दिनों एक नई कॉम्पैक्ट सेडान कार खरीदने की सोच रहे हैं तो उससे पहले जान लीजिये आखिर बिक्री के मामले में कैसा है इस सेगमेंट के हाल…
Honda Amaze
पिछले महीने (April 2024) होंडा अमेज की सिर्फ 1796 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि बीते साल अप्रैल महीने में ही अमेज की कुल 3393 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यानी इस बार बिक्री में 47% की गिरावट देखने को मिली है। होंडा अमेज की एक्स-शोरूम कीमत 7.16 लाख रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: 110km की रेंज के साथ लॉन्च हुए 4 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत 55 हजार से शुरू
Tata Tigor
कॉम्पैक्ट सेडान कार सेगमेंट में टाटा टिगोर एक अच्छी कार मानी जाती है लेकिन इसमें स्पेस कम मिलता है। बीते महीने इसकी कुल 2153 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि पिछले साल अप्रैल में टाटा ने टिगोर की कुल 3154 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यानी इस बार बिक्री में 31% की गिरावट दर्ज हुई है। टिगोर की एक्स-शोरूम कीमत 6.30 लाख रुपये से शुरू होती है।
Hyundai Aura
हुंडई की Aura एक स्टाइलिश कॉम्पैक्ट सेडान कार है लेकिन यह कभी भी ग्राहकों की पहली पसंद नहीं बन पाई। बेस्ट सेलिंग कारों की लिस्ट में यह इस बार दूसरे नंबर पर है। पिछले महीने इसकी 4526 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि पिछले साल अप्रैल महीने में ही इसकी 5085 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। Aura की एक्स शोरूम कीमत की शुरुआत 6.48 लाख रुपये से होती है।
Maruti Dzire
कॉम्पैक्ट सेडान कार सेगमेंट को अगर किसी कार ने बचा के रखा है तो वो है मारुति डिजायर… यह आज भी देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। पिछले महीने इस कार की कुल 15825 यूनिट्स की बिक्री हुई थी जबकि पिछले साल इसी अवधि में इस कार की कुल बिक्री 10132 यूनिट्स रही थी। Dzire की एक्स-शो रूम कीमत 6.56 लाख रुपये से शुरू होती है। लगातार गिर रही बिक्री इस बात की ओर इशारा कर रही है कि आने वाले समय में कॉम्पैक्ट सेडान/सेडान कारों का दौर खत्म हो सकता है।
यह भी पढ़ें: सावधान! कार सर्विस सेंटर वाले ऐसे लगाते हैं चूना, बचने के लिए करें ये काम
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
11 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
13 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
14 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
16 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines