110km की रेंज के साथ लॉन्च हुए 4 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत 55 हजार से शुरू

GT Force ने इन स्कूटरों को खासतौर पर कॉलेज स्टूडेंट्स, ऑफिस जाने वाले और फ्रीलांस काम करने वालों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किये गये हैं। ये लो स्पीड और हाई स्पीड मोड पर काम करते हैं…

Auto (1)
विज्ञापन

GT Vegas इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत और फीचर्स

विज्ञापन

नया जीटी वीगास एक लो स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 55,555 रुपये है। इस स्कूटर में BLDC मोटर और 1.5 kWh की लिथियम ऑयन बैटरी लगी है।  यह आसानी से 4-5 घंटे में चार्ज हो जाता है। एक बार फुल चार्ज होने पर ये स्कूटर 70 किलोमीटर  तक चल सकता है और इसकी स्पीड 25 kmph है। इसकी लोड कैपेसिटी 150 किलो है, सीट की ऊंचाई 760 mm , ग्राउंड क्लीयरेंस 180 mm और वजन 88 किलो है।

विज्ञापन

GT Ryd Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत और फीचर्स

जीटी राइड प्लस भी एक लो स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 65,555 रुपये है। इसमें 2.2 kWh की लिथियम ऑयन बैटरी लगी है। ये स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 95 किलोमीटर  तक चल सकता है। इसकी टॉप स्पीड 25 kmph है और लोड कैपेसिटी 160 किलो है। जीटी राइड प्लस की सीट की ऊंचाई 680 mm, ग्राउंड क्लीयरेंस 180mm और वजन 90 किलो है।

विज्ञापन

GT One Plus Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत और फीचर्स

यह एक हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर है।  इसकी टॉप स्पीड 70kmph है। इसकी लोड कैपेसिटी 180 किलो है। ये स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 110 किलोमीटर तक चल सकता है। इसमें लिथियम ऑयन बैटरी लगी है। 4-5 घंटे में यह स्कूटर फुल चार्ज हो जाता है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 210mm और वजन 80 किलोग्राम है।

विज्ञापन

GT Drive Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत और फीचर्स

विज्ञापन

यह कंपनी का सबसे हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसमें दमदार BLDC मोटर और 2.5 kWh की लिथियम ऑयन बैटरी लगी है। इस स्कूटर की  टॉप स्पीड 70 kmph है। इसकी लोड कैपेसिटी 180 किलोग्राम  है। वहीं इसका ग्राउंड क्लियरेंस 200mm और वजन 85 किलोग्राम है। इस स्कूटर की एक्स-शो रूम कीमत 84,555 रुपये है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ