CNG Car Alert: देशभर में लगातार बढ़ रही गर्मी अब सिर्फ लोगों की सेहत ही नहीं, बल्कि वाहनों पर भी असर डाल रही है. खासकर CNG कार चलाने वालों के लिए यह मौसम ज्यादा सावधानी बरतने वाला माना जा रहा है. पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के वजह से बड़ी संख्या में लोग CNG कारों का इस्तेमाल कर रहे हैं, क्योंकि इससे ईंधन खर्च काफी कम हो जाता है. लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि तेज धूप और 45 डिग्री के आसपास पहुंचते तापमान में अगर CNG सिस्टम की सही तरीके से देखभाल न की जाए तो गैस लीकेज, आग लगने या तकनीकी खराबी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. कई बार छोटी लापरवाही भी बड़े हादसे की वजह बन जाती है. ऐसे में हम आपको कुछ जरूरी पॉइंट्स बताएंगे, जिसे चेक करना हर CNG वाहन चालक के लिए जरूरी है, वरना आगे चलकर यह बड़े हादसे का रूप ले सकती है.
यह भी पढ़ें: Delhi-NCR में जल्द दौड़ेंगी Pod Taxi! नोएडा समेत इन इलाकों को मिलेगा सीधा कनेक्शन, जानें
CNG टैंक और इंजन पर बढ़ता है ज्यादा दबाव
एक्सपर्ट्स के अनुसार, गर्मियों में CNG गैस फैलने लगती है, जिससे सिलेंडर के अंदर दबाव बढ़ सकता है. यही वजह है कि टैंक को पूरी क्षमता तक फुल करवाना सुरक्षित नहीं माना जाता. कई ऑटो एक्सपर्ट गर्मी के मौसम में 2-3 किलो कम गैस भरवाने की सलाह देते हैं ताकि सिलेंडर के अंदर गैस फैलने के लिए पर्याप्त जगह बनी रहे. साथ ही, इसके अलावा अगर कार के आसपास गैस जैसी गंध महसूस हो तो उसे बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह लीकेज का संकेत हो सकता है. वहीं CNG पाइपलाइन, रेगुलेटर और फिटिंग की समय-समय पर जांच कराना भी जरूरी होता है. लंबे समय तक सर्विस न कराने से पाइप कमजोर हो सकते हैं या उनमें जंग लग सकती है. याद रखें गर्मी में जितना ज्यादा सावधानी रखी जाएगी, उतना ही आपकी कार की लाइफ अच्छी और लंबी बनेगी.
इन जरूरी पॉइंट्स को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
- गर्मियों में CNG टैंक को पूरी तरह फुल करवाने से बचें, क्योंकि ज्यादा दबाव तकनीकी खराबी और खतरे की वजह बन सकता है.
- अगर कार के आसपास गैस की बदबू आए तो तुरंत गाड़ी बंद करके अधिकृत सर्विस सेंटर पर जांच जरूर कराएं.
- CNG पाइप, रेगुलेटर, फिटिंग और वायरिंग की नियमित जांच कराएं ताकि लीकेज या शॉर्ट सर्किट का खतरा कम हो सके.
- तय समय पर हाइड्रो टेस्ट जरूर करवाएं, क्योंकि इससे सिलेंडर की मजबूती और हाई प्रेशर सहने की क्षमता की जांच होती है.
- सिर्फ CNG मोड पर लगातार कार चलाने के बजाय बीच-बीच में पेट्रोल मोड का इस्तेमाल भी करें, इससे इंजन की परफॉर्मेंस बेहतर बनी रहती है.
- गर्म सड़कों पर सफर करने से पहले टायर प्रेशर जरूर चेक करें, क्योंकि गलत प्रेशर हादसे और माइलेज दोनों को प्रभावित कर सकता है.
यह भी पढ़ें: बड़ी फैमिली के लिए बेस्ट हैं ये 7-सीटर CNG Cars! कम खर्च में मिलेगा शानदार माइलेज और बड़ा स्पेस
संबंधित खबरें
टूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
3 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
5 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
6 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines