फ्रांस कार निर्माता कंपनी सिट्रोएन (Citroen) ने अपनी मार्च महीने की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। पिछले महीने कंपनी की कुल 1006 कारों की बिक्री हुई थी।लेकिन पिछले साल अक्टूबर 2023 से लेकर फरवरी 2024 तक बिक्री बहुत ज्यादा अच्छी नहीं रही। लेकिन इस मार्च का महीना कंपनी के लिए काफी बेहतर साबित हुआ है। कंपनी ने पिछले महीने कुल 1006गाड़ियों की बिक्री की जोकि पिछले 6 महीनों में सबसे ज्यादा रहा है।
इस पूरी बिक्री में कंपनी की eC3 इलेक्ट्रिक कार को खरीदने से लोगों की भीड़ लग गई। अकेले इसी कार की कुल 530 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इस समय कंपनी भारत में कुल चार मॉडल सेल करती है जिसमें C5 Aircross, C3, eC3 और C3 Aircross शामिल है।
Citroen eC3 इलेक्ट्रिक कार की हुई जबरदस्त बिक्री
Citroen की कुल सेल में सबसे बड़ा योगदान eC3 मॉडल का ही है, जिसकी कुल 530 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इस कार की कीमत 12.69 लाख रुपये से शुरू होती है। Citroen eC3 में 29.2 kWh बैट्री पैक का इस्तेमाल किया गया है, फुल चार्ज में यह 320 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज ऑफर करती है। कार को 57 bhp पावर और 143 Nm टॉर्क मिलेगा। इसकी टॉप स्पीड 107 किलोमीटर प्रति घंटा है।
फीचर्स की बात करें तो इस कार में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। और यह एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इसमें 35 कनेक्टेड कार फीचर्स भी मिलते हैं।
इसके अलावा एडजस्टेबल सीट्स, 4 स्पीकर ऑडियो सिस्टम, एयरबैग्स, ABS के साथ EBD जैसे फीचर्स हैं। डिजाइन के मामले में Citroen के सभी मॉडल थोड़े हटकर होते हैं और बेहतर नज़र भी आते हैं।
यह भी पढ़ें: अगले दो महीने में आ रही है Bajaj की पहली CNG बाइक, कीमत हुई लीक
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
14 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
15 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
17 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
19 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
21 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines