Citroen Basalt X भारत की इन SUV’s को देगी टक्कर, यहां देखें कंपेरिजन

Citroen Basalt X भारत में लॉन्च हो गई है जिसकी कीमत 7.95 रुपये लाख से शुरू होती है। इसका मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara और अपकमिंग Maruti Victoris से होगा। यहां देखें कीमत, फीचर्स, माइलेज और कंपेरिजन।

CAR

Credit: News 24 Graphic

Citroen Basalt X comparison: फ्रेंच ऑटोमेकर सिट्रोएन ने भारत में अपनी कूपे-स्टाइल SUV Basalt X लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती कीमत 7.95 लाख और टॉप वैरिएंट की कीमत करीब 12.90 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। नया मॉडल खासतौर पर अपने मैट ब्लैक एक्सटीरियर, डुअल-टोन इंटीरियर और अपडेटेड फीचर्स के लिए चर्चा में है।

विज्ञापन

सिट्रोएन बासाल्ट X

इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो नॉन-टर्बो और टर्बो दोनों विकल्पों में मिलता है, और इसके साथ मैनुअल व ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का चुनाव किया जा सकता है। सेफ्टी के लिहाज से इसमें 6 एयरबैग, ABS-EBD, स्टेबिलिटी कंट्रोल और 4-स्टार BNCAP क्रैश रेटिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसका सीधा मुकाबला भारत की सबसे लोकप्रिय SUVs ह्यूंडई क्रेटा, किया सेल्टोस और मारुति ग्रैंड विटारा से है। साथ ही हाल ही में लॉन्च हुई मारुति विक्टोरिस भी इसके लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। आइए देखते हैं इन सभी SUVs का फीचर्स, इंजन ऑप्शन, माइलेज और कीमतों के हिसाब से कंपेरिजन।

विज्ञापन

ह्यूंडई क्रेटा

ह्यूंडई क्रेटा भारतीय बाजार की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs में से एक है। इसमें 1.5L पेट्रोल और 1.5L डीजल इंजन के विकल्प मिलते हैं। क्रेटा अपने प्रीमियम डिजाइन, एडवांस फीचर्स और स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए जानी जाती है। इसमें डिजिटल क्लस्टर, बड़ा टचस्क्रीन और पैनोरमिक सनरूफ जैसी सुविधाएं दी गई हैं, जो इसे इस सेगमेंट की सबसे पसंदीदा कार बनाती हैं। भारत में इसकी कीमत 11.11 से 20.92 लाख के बीच है।

विज्ञापन

किया सेल्टोस

किया सेल्टोस अपनी स्टाइलिश डिजाइन और टेक-लवर्स के लिए खास फीचर्स के कारण युवाओं में काफी लोकप्रिय है। इसमें लेवल-2 ADAS, ड्यूल पैन सनरूफ और हेड-अप डिस्प्ले जैसी एडवांस सुविधाएं दी गई हैं। 1.5L पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्प के साथ आने वाली यह SUV स्टाइल और सेफ्टी दोनों का कॉम्बिनेशन पेश करती है। भारत में इसकी कीमत 11 से 20 लाख के बीच है।

मारुति ग्रैंड विटारा

मारुति की यह SUV खासतौर पर अपने हाइब्रिड इंजन और बेहतरीन माइलेज के लिए जानी जाती है। इसमें स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी, 6 एयरबैग्स और R17 अलॉय व्हील्स मिलते हैं। साथ ही इसमें CNG का विकल्प भी मौजूद है, जिससे यह फैमिली और माइलेज पसंद लोगों के लिए परफेक्ट चॉइस बन जाती है। भारत में इसकी कीमत 11.42 से 20 लाख के बीच है।

विज्ञापन

मारुति विक्टोरिस

मारुति की SUV विक्टोरिस ने भी इस कंपटीशन में एंट्री लेली है। इसमें लेवल-2 ADAS, 10.25-इंच डिजिटल क्लस्टर और डॉल्बी ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स है। इंजन ऑप्शन की बात करें तो इसमें पेट्रोल, हाइब्रिड और CNG वर्जन दिए गई हैं। भारत में इसकी अनुमानित कीमत 10 से 18 लाख के बीच हो सकती है।

Citroen Basalt X अपने प्रीमियम लुक और फीचर्स के दम पर भारतीय बाजार में अच्छी पकड़ बना सकती है। लेकिन इसे Creta, Seltos, Grand Vitara और Victoris जैसी दमदार SUVs से कड़ी चुनौती मिलेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ