Citroen Basalt X भारत में लॉन्च, दमदार लुक और प्रीमियम फीचर्स, देखें डीटेल्स

Citroen ने भारत में अपनी SUV-कूपे का नया एडिशन Citroen Basalt X लॉन्च किया है। इसमें ऑल-ब्लैक प्रीमियम लुक, नए इंटीरियर अपग्रेड और दमदार फीचर्स मिलते हैं। कीमत, इंजन और सेफ्टी डिटेल्स जानें।

basalt

Credit: News 24 Graphic

Citroen Basalt X India Launch: भारत में फ्रेंच कार कंपनी सिट्रोएन (Citroen) ने अपनी SUV-कूपे का नया एडिशन Citroen Basalt X लॉन्च कर दिया है। यह मौजूदा बेसाल्ट का स्पेशल वेरिएंट है, जिसे पहले से ज्यादा स्टाइलिश और फीचर-रिच बनाया गया है। कंपनी ने इसे आज मार्केट में उतारा है और जबकि इसकी बुकिंग पहले से शुरू हो चुकी थी।

विज्ञापन

ऑल-ब्लैक थीम से नया लुक

बेसाल्ट X का सबसे बड़ा आकर्षण इसका ऑल-ब्लैक एक्सटीरियर है। इसमें मैट ब्लैक पेंट दिया गया है, जो इसे और ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टी लुक देता है। इसके अलावा इसमें 16-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स, LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, रैपअराउंड LED टेललाइट्स और स्लोपिंग रूफलाइन दी गई है, जो इसे मार्केट में बाकी कॉम्पैक्ट SUVs से अलग बनाती है।

विज्ञापन

इंटीरियर भी प्रीमियम

SUV के अंदर आपको ब्लैक और ब्राउन डुअल-टोन थीम देखने को मिलेगी। इसमें लेदरट जैसी सीट अपहोल्स्ट्री, एम्बियंट लाइटिंग और रियर सीट पर नया सेंटर आर्मरेस्ट विद कप होल्डर जोड़ा गया है। डैशबोर्ड में 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और क्रोम एक्सेंट्स के साथ एक प्रीमियम टच दिया गया है, जिससे ड्राइविंग एक्सपीरियंस और भी शानदार बनता है।

इस नई SUV में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो इसे और मॉडर्न बनाते हैं। जैसे

विज्ञापन
  • पुश-बटन स्टार्ट
  • कीलेस एंट्री
  • क्रूज कंट्रोल
  • ऑटो-डिमिंग IRVM
  • 360-डिग्री कैमरा
  • वायरलेस फोन मिररिंग

सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, ABS विद EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और 4-स्टार BNCAP क्रैश टेस्ट रेटिंग (2024) भी दी गई है।

इंजन और परफॉर्मेंस

सिट्रोएन ने बेसाल्ट X को केवल 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया है। यह इंजन 108bhp की पावर और 190Nm/205Nm टॉर्क जनरेट करता है। गियरबॉक्स ऑप्शन में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक शामिल हैं।

विज्ञापन

कीमत और वैरिएंट्स

बेसाल्ट X को कई वैरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। यहां देखिए इसकी कीमतें (एक्स-शोरूम)

  • Basalt 1.2 NA MT You – 7.95 लाख
  • Basalt X 1.2 Turbo MT Plus – 9.42 लाख
  • Basalt X 1.2 Turbo MT Plus – 10.82 लाख
  • Basalt X 1.2 Turbo MT Plus – 12.07 लाख
  • Basalt X 1.2 Turbo MT Max – 11.62 लाख
  • Basalt X 1.2 Turbo MT Max – 12.89 लाख

बता दें, 360-डिग्री कैमरा के लिए 25,000 और डुअल-टोन पेंट के लिए 21,000 रुपये अतिरिक्त खर्च करना होगा।

विज्ञापन

नई Citroen Basalt X का सीधा मुकाबला ह्यूंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा और मारुति विक्टोरिस जैसी SUVs से होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ