Citroen Basalt BNCAP crash test: इस साल सिट्रॉन ने अपनी बेसाल्ट कूपे-SUV को भारत में लॉन्च किया और इसकी कीमत ने सभी को हैरान भी किया। नई Basalt की कीमत 7.99 लाख रुपये से लेकर 13.62 लाख रुपये तक जाती है। इसका सीधा मुकाबला टाटा कर्व से है। टाटा सफारी, हैरियर और पंच के बाद BNCAP में टेस्ट की जाने वाली Basalt चौथी गाड़ी बन गई है।
भारत NCAP क्रैश टेस्ट में 4-स्टार रेटिंग मिली है। Basalt ने वयस्क यात्रियों की सुरक्षा के लिए (AOP) 32 में से 26.19 अंक और बच्चों की सुरक्षा के लिए (COP) 49 में से 35.90 अंक हासिल किए। यह एक सेफ गाड़ी है जिसे बिना किसी टेंशन के आप खरीद सकते हैं। आइये एक नजर डालते हैं Basalt के फीचर्स और कीमत पर…
इंजन और पावर
क्रैश टेस्ट में Citroen Basalt का 1.2-लीटर, नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन वाला से लैस You और Plus प्लस वेरिएंट को इस्तेमाल किया गया। ये इंजन 82hp की पावर और 115Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसके साथ ही टर्बो-पेट्रोल इंजन वाला Plus और Max वेरिएंट टेस्टिंग में शामिल था, जो 110hp की पावर देता है। ये इंजन 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आते हैं।
सेफ्टी फीचर्स
Citroen Basalt में सेफ्टी के लिए कई अच्छे फीचर्स को शामिल किया गया है। इसमें 6 एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, हिल-स्टार्ट असिस्ट, ESC, एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा सेंसर के साथ रिवर्स पार्किंग कैमरा, सीट बेल्स वार्निंग, चाइल्ड लॉक, ओवर स्पीड वार्निंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
स्टाइलिश डिजाइन
नई Basalt का डिजाइन बेहद स्टाइलिश है। यह टाटा कर्व से भी बेहतर नजर आती है। इसमें स्पेस काफी अच्छा मिल जाता है। इसमें अच्छा सपोर्ट मिलता है साथ ही के लिए इसकी रियर सीट को उंचा कर सकते और ये फीचर आपको किसी और कार में फिलहाल देखने को नहीं मिलने वाला। नई Basalt को CMP प्लेटफ़ॉर्म पर तैयार किया गया है।
यह भी पढ़ें: Maruti Swift से Hyundai Creta तक, ये 10 कारें ग्राहकों की बनीं पहली पसंद
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
18 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines