Maruti Swift से Hyundai Creta तक, ये 10 कारें ग्राहकों की बनीं पहली पसंद
best Selling Cars: अगर आप इस महीने एक नई कार खरीदने जा रहे हैं यहां हम आपको उन सभी 10 कारों की जानकारी दे रहे हैं जिन्हें ग्राहकों ने जमकर ख़रीदा है।
Edited By Bani Kalra

Edited By Bani Kalra

Top 10 best Selling Cars: भारत में 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों (SEP 2024) की लिस्ट आ चुकी है। लिस्ट में मारुति सुजुकी से लेकर टाटा मोटर्स की कारें शामिल हैं। अगर आप इस महीने एक नई कार खरीदने जा रहे हैं यहां हम आपको उन सभी 10 कारों की जानकारी दे रहे हैं जिन्हें ग्राहकों ने जमकर ख़रीदा है। इस लिस्ट के जरिये आपको एक बेस्ट कार खरीदने में मदद मिलेगी।
17,441 यूनिट्स की बिक्री करके Maruti Ertiga पिछले महीने (सितंबर) भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। पिछले साल की तुलना में इस बार मारुति सुजुकी ने Ertiga की 3913 यूनिट्स ज्यादा बेची हैं। Ertiga ने 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है और यह CNG ने भी उपलब्ध है। इस फैमिली कार की कीमत 8.69 लाख रुपये से शुरू होती है।

नए अवतार में मारुति सुजुकी स्विफ्ट ने बाजार में आते ही धमाल तो जरूर मचाया लेकिन बाद में इसकी बिक्री में थोड़ी सी गिरावट देखने को मिली इस बार स्विफ्ट की 16,421 यूनिट्स की बिक्री हुई, स्विफ्ट देश की दूसरी सबसे ज्याद बिकने वाली कार बन गई है इस कार में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है स्विफ्ट की कीमत 6.49 लाख रुपये से शुरू होती है।
हुंडई क्रेटा का फेसलिफ्ट मॉडल ग्राहकों को खूब पसंद आ रहा है। पिछले महीने (September 2024) 15,902 यूनिट्स की बिक्री करके यह तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। Creta की कीमत 11 लाख रुपये से शुरू होती है। फीचर्स के मामले में यह SUV अपने सेगमेंट में सबसे ऊपर है।

मारुति सुजुकी ब्रेजा की की बिक्री भारत में जमकर हो रही है। कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में यह सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला मॉडल है। पिछले महीने 15,322 यूनिट्स की बिक्री हुई और यह चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बनी है। ब्रेज़ा की कीमत 8.19 लाख रुपये से शुरू होती है।
पिछले महीने 14,438 यूनिट्स की बिक्री करके महिंद्रा स्कॉर्पियो पांचवी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी है। यह एक मिड-साइज़ एसयूवी है जिसे खूब पसंद किया जाता है। इस एसयूवी की कीमत 13.85 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 2.0L और 2.2L लीटर का डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है
मारुति सुजुकी बलेनो देश में खूब पसंद की जाती है पिछले महीने 14,292 यूनिट्स की बिक्री करके यह छठे नंबर पर अपनी जगह बनाने में सफल रही है। इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है। स्पेस की इसमें कोई कमी नहीं है बलेनो की कीमत 6.66 लाख रुपये से शुरू होती है।

13,874 यूनिट्स की बिक्री करके मारुति सुजुकी फ्रोंक्स सातवें नंबर पर अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है। इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है। यह मारुति की सबसे स्टाइलिश कार है। इस कार की कीमत 7.51 लाख रुपये से शुरू होती है। बढ़िया स्पेस और फीचर्स से लैस है ये फ्रोंस।
टाटा मोटर्स ने पिछले महीने पंच की 13,711 यूनिट्स बेची हैं और यह आठवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी है। इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है। यह CNG और EV ऑप्शन में भी उपलब्ध है। इस कार की कीमत 6.12 लाख रुपये से शुरू होती है।
फैमिली क्लास की पसंदीदा कार वैगन-आर बिक्री के मामले में एक अच्छी कार साबित हुई है। पिछले महीने इसकी 13,339 यूनिट्स की बिक्री हुई। यह 1.0L और 1.2L पेट्रोल इंजन में मौजूद है, फीचर्स बहुत ज्यादा नहीं है पर स्पेस काफी अच्छा मिल जाता है।

मारुति सुजुकी ईको एक कम बजट वाली 7 सीटर कार है। पिछले महीने कंपनी ने इसकी 11,908 यूनिट्स की बिक्री और यह देश की दसवी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी है इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है। इसकी कीमत 5.33 लाख रुपये से शुरू होती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: