Citroen Basalt compete with Tata Curvv details in hindi: आजकल बाजार में स्टाइलिश सेडान कार ज्यादा पसंद की जा रही हैं, यह फैमिली कार एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ आती हैं। इसी सेगमेंट में Citroen अपनी नई कार Basalt लेकर आने वाला है, जो बाजार में जल्द आने वाली Tata Curvv से मुकाबला करेगी। Citroen की कार में 10.25 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो इसके इंटीरियर को हाई क्लास लुक देगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिल सकता है।
कार में वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
Citroen Basalt न्यू जनरेशन कार होगी, जिसमें 16 इंच के अलॉय व्हील और एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट मिल सकती हैं। यह कार वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे एडवांस फीचर्स के साथ आएगी। कार के रियर बंपर बॉडी कलर में मिलेंगे। हाल ही में इस कार को सड़क पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। इस कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑफर किए जाएंगे। बता दें लॉन्ग रूट पर ऑटोमैटिक कार को चलाना कम थकान भरा होता है। यह कार ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स के साथ मिल सकती है।
Citroen Basalt में मिलेंगे यह धाकड़ फीचर्स
फिलहाल कंपनी ने इसके लॉन्च डेट के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। अनुमान है कि अगस्त 2024 तक इसे पेश कर दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सेफ्टी के लिए कार में छह एयरबैग और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलेगा। यह कार रेन-सेंसिंग वाइपर और पुश-बटन स्टार्ट के साथ मिलेगी। कार में सीट बेल्ट रिमाइंडर और रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। Citroen Basalt में लंबा बोनट और डिमिंग ORVMs मिल सकते हैं। इस कार में स्टील व्हील और अलॉय व्हील दोनों ऑप्शन मिलेंगे। कार में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट मिलेगी। यह कार डीआरएल, फॉग लैंप और कीलेस एंट्री के साथ आएगी। फिलहाल कंपनी ने इस कार की कीमत के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। अनुमान है कि यह कार 12 से 15 लाख शुरुआती कीमत में मिलेगी।
Tata की कार में मिलते हैं डैशिंग फीचर्स और हाई क्लास लुक
Citroen Basalt बाजार में नई आने वाली Tata Curvv से कम्पीट करेगी। Tata की कार में 12.3 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। यह हाई क्लास कार है, जिसमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और सेफ्टी के लिए 360-डिग्री कैमरा दिया जा सकता है। इस साल के अंत तक यह कार लॉन्च होगी। मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार पहले इस कार का इलेक्ट्रिक वर्जन आएगा, जो एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 500 km तक चलेगा। फिर बाद में कंपनी इसका पेट्रोल वर्जन भी लेकर आ सकती है।
Tata Curvv EV
Tata Curvv में मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
- टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और छह एयरबैग
- ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और एलईडी हेडलाइट
- इसमें 10.25 इंच की डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिल सकती है।
- 1.5 लीटर डीजल इंजन का भी ऑप्शन मिलेगा।
- अनुमान है कि यह कार 11 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलेगी।
- पैनोरमिक सनरूफ और अलॉय व्हील
- वायरलेस फोन चार्जर और डिजाइनर टेललाइट
- फास्ट चार्जिंग ऑप्शन ऑर अलॉय व्हील
ये भी पढ़ें: Volkswagen Tharu XR नई SUV, Creta और Nexon को देगी टक्कर, जानें डिटेल
ये भी पढ़ें: कैसी होती है पैनोरमिक सनरूफ? क्या नई 5 डोर Mahindra Thar में मिलने वाला है यह फीचर?
ये भी पढ़ें: सॉलिड बिल्ड क्वालिटी, 20 Kmpl की माइलेज, Sedan में Skoda की इस गाड़ी का नहीं है कोई तोड़
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines