Citroen Aircross X: जल्द भारत में होगी लॉन्च, 11,000 में हो रही प्री-बुक, क्या होगा खास?

Citroen Aircross X भारत में जल्द लॉन्च होगी। इसकी सिर्फ 11,000 के मिनिमन अमाउंट में बुकिंग शुरू हो सकती है। जानते हैं इस SUV में क्या नया और अलग मिलने वाला है।

citroen aircross x

News 24 GFX

Citroen Aircross X: फ्रांस की ऑटोमोबाइल कंपनी Citroen भारत में अपनी नई SUV Aircross X को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने फिलहाल लॉन्च की सटीक तारीख नहीं बताई है, लेकिन टीजर जारी कर दिया गया है। अगर आप इस गाड़ी को खरीदना चाहते हैं, तो इसे सिर्फ 11,000 रुपये में प्री-बुक किया जा सकता है। यह कदम कंपनी के उस प्लान का हिस्सा है, जिसके तहत वह भारत में अपने मॉडल लाइनअप को और मजबूत कर रही है। हाल ही में Citroen ने Basalt X और C3X भी लॉन्च किए थे।

विज्ञापन

डिजाइन और लुक्स

Aircross X का डिजाइन पहले वाले मॉडल जैसा ही रखा जाएगा। फर्क सिर्फ इतना होगा कि गाड़ी के पीछे वाले हिस्से पर नया X बैज मिलेगा। साथ ही कंपनी नए कलर ऑप्शन भी पेश कर सकती है। जहां तक इंटीरियर की बात है, इसमें नई अपहोल्स्ट्री (सीट कवर मटेरियल) और डैशबोर्ड पर कुछ छोटे-मोटे बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

विज्ञापन

फीचर्स की लिस्ट

टीजर के मुताबिक, नई Aircross X में क्रूज कंट्रोल और नई अपहोल्स्ट्री शामिल होगी। इसके अलावा कंपनी इसमें वायरलेस चार्जिंग, 360-डिग्री कैमरा जैसे ऑप्शनल फीचर्स भी दे सकती है। टॉप वेरिएंट में कंपनी अपने खास Cara स्मार्ट AI असिस्टेंट को जोड़ेगी, जिससे ड्राइवर वॉयस कमांड देकर गाड़ी से जुड़ी जानकारी और कई फीचर्स इस्तेमाल कर पाएंगे।

सेफ्टी पर खास ध्यान

SUV में सुरक्षा को देखते हुए कंपनी इसमें छह एयरबैग, ABS के साथ EBD और ESP जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड देगी। यानी हर वेरिएंट में ये सुविधाएं होंगी। यह कदम इसे फैमिली कार के रूप में और ज्यादा आकर्षक बनाता है।

विज्ञापन

इंजन और पावर

Aircross X में कंपनी पुराने पावरट्रेन को ही जारी रखेगी। इसमें दो इंजन ऑप्शन मिलेंगे-

  • 1.2-लीटर 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, जो 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आएगा।
  • 1.2-लीटर 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन, जो 110hp की पावर देगा। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलेगा।

Citroen Aircross X उन लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है, जो स्टाइलिश डिजाइन के साथ-साथ मॉडर्न फीचर्स और सुरक्षा चाहते हैं। आने वाले समय में यह SUV भारत के मिड-रेंज SUV सेगमेंट में अच्छा कॉम्पिटिशन खड़ा कर सकत है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ